Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षक सौरमंडल के सूर्य है : रोहित ठाकुर • वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी • भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क • केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह • हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क • इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक • विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा • 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई • पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

हरियाणा

पंचकूला : काली माता मंदिर के पास सीमेंट से लदा ट्रक पलटा; 4 वर्षीय मासूम और ड्राइवर की मौत

Updated on Sunday, April 19, 2026 20:31 PM IST

कालका : पंचकूला के प्रसिद्ध काली माता मंदिर के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। परमाणु की ओर से आ रहे सीमेंट से लदे एक अनियंत्रित ट्रक के पलटने से उसके नीचे दबकर 4 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में घायल ट्रक ड्राइवर ने भी अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतक बच्चे की पहचान राजवीर (4 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अंबाला की सोनिया कॉलोनी का रहने वाला था। राजवीर अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के साथ बाइक पर सवार होकर काली माता के दर्शन करने कालका आया था। रात करीब 1 बजे जब परिवार के सदस्य सड़क किनारे खड़े थे, तभी यह हादसा हो गया। राजवीर के चाचा सिमरनजीत सिंह ने रुंधे गले से बताया : "हम दर्शन के लिए अभी पहुंचे ही थे। मैं बाइक पार्क कर रहा था और परिवार के बाकी लोग सड़क किनारे खड़े थे। तभी अचानक ट्रक आया और राजवीर के ऊपर पलट गया। सब इतना जल्दी हुआ कि हमें पता भी नहीं चला कि ट्रक पलटा कैसे।"


700 कट्टों के मलबे में दबा मासूम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में सीमेंट के करीब 700 कट्टे लदे थे। ट्रक पलटते ही सीमेंट की बोरियां और ट्रक की बॉडी राजवीर के ऊपर गिर गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर बच्चे और ड्राइवर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक राजवीर की सांसें थम चुकी थीं।


पुलिस की कार्रवाई और जांच
कालका थाना प्रभारी मनसाराम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया - ट्रक परमाणु की ओर से आ रहा था और अचानक अनियंत्रित हो गया। फिलहाल ट्रक पलटने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
अस्पताल में भर्ती : हादसे के बाद बच्चे के परिवार का एक अन्य सदस्य सदमे के कारण बेहोश हो गया, जिसे पंचकूला के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जेसीबी की मदद : सड़क पर बिखरे सीमेंट के कट्टों और ट्रक के मलबे को हटाने के लिए पुलिस ने जेसीबी की मदद ली ताकि यातायात को बहाल किया जा सके।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X