Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा • 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई • पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं • होर्मुज स्ट्रेट में 21 भारतीय नाविकों वाले तेल टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला, सभी सुरक्षित • 'अहंकार के बजाय विनम्रता और निरंतर सीखने का भाव रखना चाहिए', पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित • बच्चों के लिए जानलेवा बन सकता है खसरा, डब्ल्यूएचओ ने बताए लक्षण और उपाय • हम अमेरिका और यूक्रेन के साथ त्रिपक्षीय शांति वार्ता को तैयार: क्रेमलिन • दाऊद इब्राहिम को 'भारत में रहने वाला' बताने से जुड़ी यूएन रिपोर्ट पर भारत ने जताया कड़ा विरोध

हरियाणा

हिसार घटनाक्रम के खिलाफ कानूनी लड़ाई मजबूती से लड़ेगी जेजेपी, पुलिस की ज़्यादती हद से पार : दुष्यंत चौटाला

Updated on Monday, April 20, 2026 20:29 PM IST

चंडीगढ़ : हिसार में जननायक जनता पार्टी और इनसो के नेताओं व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और उनके साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी करने के मामले को लेकर जेजेपी ने कानूनी लड़ाई के साथ-साथ एक बड़ी महापंचायत करने का ऐलान कर दिया है। सोमवार को पंचकुला में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने एक अहम बैठक कर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि 27 अप्रैल को हिसार के क्रांतिमान पार्क में हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली के सामाजिक विरोध में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि सभी राजनीति से ऊपर उठकर छात्र हित में महापंचायत में शामिल होकर लड़ाई लड़े। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में छात्रों के साथ हुए अन्याय और पुलिस प्रशासन के खराब रवैये के खिलाफ जेजेपी हाईकोर्ट, मानवाधिकार आयोग, अनुसूचित जाति आयोग तक मजबूती से कानूनी लड़ाई लड़ेगी। जेजेपी ने बैठक के दौरान विद्यार्थियों के हितों और खराब कानून व्यवस्था के विषय पर दो अहम प्रस्ताव भी पारित किए। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 17 अप्रैल को गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी और हिसार में हुए घटनाक्रम पर जेजेपी ने विस्तारपूर्वक चर्चा की है।


उन्होंने कहा कि पुलिस ने बिना वारंट और बिना नोटिस के रातों-रात जेजेपी-इनसो नेताओं पर गलत तरीके से कार्रवाई की थी और गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने बदसलूकी और वीडियो रिकॉर्डर की चोरी की। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हिसार के घटनाक्रम पर सरकार की भूमिका साबित करती है कि हिसार एसपी और उनकी सीआईए टीम केवल शतरंज के वो प्यादे है, जिनकी भूमिका कहीं और से रची गई। उन्होंने कहा कि जिस डीएसपी को इस घटनाक्रम की जांच की जिम्मेदारी दी गई है, वे खुद और सीआईए का स्टाफ जेजेपी नेता की गिरफ्तारी के दौरान मौके पर मौजूद थे। दुष्यंत ने कहा कि हिसार पुलिस के बयान भी बदल रहे है, वे कभी ऑन ड्यूटी और कभी ऑफ ड्यूटी की बेतुकी बातें कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अनेक अधिकारियों के नाम सामने आएंगे। वहीं 14 दिन बाद कुरुक्षेत्र में भी कुर्सी तोड़ने की एक एफआईआर हुई है और जेजेपी इसके खिलाफ भी कानूनी लड़ाई लड़ेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी छात्रों के हित में लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षण संस्थानों को भाजपा तथा उससे जुड़ी विचारधारा के संगठनों आरएसएस आदि का अड्डा बनाया जा रहा है और बाकी अन्य संगठन के कार्यक्रमों को अनुमति नहीं दी जा रही है। दुष्यंत ने कहा कि आज शिक्षण संस्थानों के हालात बेहद चिंताजनक है, कहीं बहनें सुसाइड कर रही है, अनेक शिक्षण संस्थानों में भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे है और सरकार चुनिंदा लोगों का बचाव कर रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि छात्रों के साथ हो रही प्रताड़ना और पुलिस प्रशासन के गिरते स्तर के खिलाफ आज हमें एकजुट होने की जरूरत है और 27 अप्रैल को हिसार महापंचायत में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।


पत्रकारों के सवाल के जवाब में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वे इस मामले में न्याय की मांग को लेकर लगातार प्रदेश के डीजीपी से निरंतर संपर्क करने का प्रयास कर रहे है, लेकिन अनेक बार फोन करने और व्हाट्सएप पर संदेश भेजने पर डीजीपी ने उनको ब्लॉक कर दिया। उन्होंने कहा कि एक नागरिक का प्रशासन से बातचीत करने का अधिकार होता है, लेकिन डीजीपी का रवैया ये दर्शाता है कि ब्यूरोक्रेसी सीएम के कंट्रोल से बाहर है या फिर प्रदेश को ऐसे डीजीपी मिल गए है कि जब प्रदेश को उनकी जरूरत पड़ती है तो वे मैदान छोड़कर भाग जाते है। एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस मामले में जेजेपी अलग-अलग याचिकाएं तैयार कर रही है और न्याय की मांग को लेकर ह्यूमन राइट्स, हाईकोर्ट, एससी एसटी आयोग का दरवाजा खटखटाया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि जेजेपी नेता बिजेंद्र धानक की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घर में घुसकर नाबालिग बच्ची के पैर पर पैर रखकर सीसीटीवी कैमरा उतारा और आते वक्त उनके खिलाफ पुलिस ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, जेजेपी इसकी शिकायत एससी एसटी आयोग को करेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारी मांग है कि छात्रों को न्याय मिले और दोषी पुलिस वालों को सजा मिले। इस अवसर पर जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, वरिष्ठ नेता राजेंद्र लितानी, पूर्व विधायक राजदीप फोगाट, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक वरिष्ठ नेता आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X