Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

स्वास्थ्य

बात-बात पर बढ़ जाता है बीपी? योग और सही डाइट से करें कंट्रोल

Updated on Tuesday, April 21, 2026 11:53 AM IST

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब लाइफस्टाइल, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा या तनाव के कारण हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) की समस्या बढ़ने लगी है। कई बार इसके लक्षण साफ नजर भी नहीं आते, इसलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। सही लाइफस्टाइल और कुछ आदतों में बदलाव कर इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आपका वजन ज्यादा है या ज्यादा नमक खाते हैं, स्मोकिंग या शराब का सेवन करते हैं या फिर आपकी दिनचर्या में कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं है, तो बीपी बढ़ने का खतरा ज्यादा हो जाता है। इसके अलावा लगातार तनाव में रहना भी बड़ा कारण है। कई लोगों में यह समस्या परिवार से भी जुड़ी होती है। अक्सर हाई बीपी के शुरुआती लक्षण बहुत हल्के होते हैं, जैसे सुबह-सुबह सिरदर्द, चक्कर आना, घबराहट, दिल की धड़कन तेज होना या कभी-कभी नाक से खून आना। अगर ये लक्षण बार-बार दिखें, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत बीपी चेक कराएं।


इसमें योग और सही डाइट आपकी सबसे बड़ी मदद कर सकते हैं। योग सिर्फ शरीर ही नहीं, मन को भी शांत करता है। रोजाना 20-30 मिनट योग करने से तनाव कम होता है और बीपी भी नियंत्रित रहता है। कुछ आसान योगासन जैसे ताड़ासन, भुजंगासन, शशांकासन और शवासन बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसके साथ ही प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम (नाड़ी शोधन), भ्रामरी और शीतली करने से मन शांत होता है और दिल की धड़कन सामान्य रहती है। योग का असर धीरे-धीरे लेकिन लंबे समय तक रहता है।


अब बात करते हैं डाइट की। अगर आप बीपी कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले नमक की मात्रा कम करें। ज्यादा नमक सीधे-सीधे ब्लड प्रेशर बढ़ाता है। इसके अलावा तली-भुनी और ज्यादा तेल वाली चीजों से दूरी बनाएं। अपनी थाली में हरी सब्जियां और फल जरूर शामिल करें। लौकी, करेला, खीरा, गाजर, आंवला जैसे खाद्य पदार्थ बहुत फायदेमंद होते हैं। जौ, ज्वार और गेहूं जैसे अनाज भी अच्छे विकल्प हैं। साथ ही छाछ (बटरमिल्क) और हल्का भोजन पचाने में आसान होता है और शरीर को हल्का रखता है। इसके साथ ही पानी पर्याप्त मात्रा में पीएं और कैफीन (चाय-कॉफी) का सेवन कम करें।


लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव भी बड़ा असर डालते हैं। जैसे रोजाना तेज चलना (ब्रिस्क वॉक), समय पर सोना, देर रात तक जागने से बचना और खुद को मानसिक रूप से रिलैक्स रखना। कोशिश करें कि दिन में कुछ समय अपने लिए निकालें और मेडिटेशन करें, म्यूजिक सुनें या अपना कोई भी पसंदीदा काम करें।

Have something to say? Post your comment
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

: चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

: गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

: बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

X