Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

स्वास्थ्य

जन्म के बाद पहले घंटे में नवजात के लिए स्तनपान क्यों है जरूरी? जानिए फायदे

Updated on Tuesday, April 21, 2026 11:55 AM IST

नवजात शिशु के लिए मां का दूध किसी अमूल्य पोषण स्रोत से कम नहीं है। जन्म के तुरंत बाद यह शिशु को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, जो उसके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसमें मौजूद एंटीबॉडी शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं और उसे विभिन्न संक्रमणों व बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। जन्म के तुरंत बाद जो गाढ़ा पीला दूध निकलता है, उसे कोलोस्ट्रम कहते हैं। इसे कभी भी फेंकना नहीं चाहिए, क्योंकि यही बच्चे की पहली वैक्सीन जैसा काम करता है। इसमें विटामिन ए और इम्युनिटी बढ़ाने वाले तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए कोशिश करें कि बच्चे को जन्म के एक घंटे के भीतर ही स्तनपान शुरू कर दिया जाए। एक और जरूरी बात यह है कि बच्चे को पहले छह महीने तक सिर्फ मां का दूध ही दिया जाए। कई लोग सोचते हैं कि गर्मी में बच्चे को पानी भी देना चाहिए, लेकिन ऐसा बिल्कुल जरूरी नहीं है। मां के दूध में ही पर्याप्त पानी होता है, जो बच्चे की प्यास भी बुझा देता है और भूख भी मिटा देता है।


ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि बच्चे को जब भी भूख लगे, उसे स्तनपान कराएं। कोई तय समय बनाने की जरूरत नहीं होती। इसे डिमांड फीडिंग कहा जाता है, जो बच्चे के लिए सबसे बेहतर होती है। इससे बच्चे का पेट भी अच्छे से भरता है और दूध का उत्पादन भी सही बना रहता है।


स्तनपान करते समय बच्चे की सही पकड़ (अटैचमेंट) बहुत जरूरी है। अगर बच्चा ठीक से स्तन नहीं पकड़ता, तो उसे पूरा दूध नहीं मिल पाता और मां को भी दर्द या परेशानी हो सकती है। इसलिए शुरुआत में थोड़ा ध्यान देना जरूरी है, जरूरत पड़े तो किसी डॉक्टर से सलाह लें।


कभी भी बच्चे को जन्म के बाद शहद, घुट्टी या कोई और चीज (जिसे प्री-लैक्टियल फीड कहते हैं) नहीं देनी चाहिए। ये चीजें साफ-सुथरी नहीं होतीं और बच्चे को संक्रमण या दस्त जैसी समस्या हो सकती है।
मां के लिए भी स्तनपान फायदेमंद होता है। इससे शरीर जल्दी रिकवर करता है और गर्भाशय जल्दी सामान्य स्थिति में आ जाता है। साथ ही यह प्राकृतिक रूप से कुछ समय तक अगली गर्भावस्था को भी टालने में मदद करता है।

Have something to say? Post your comment
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

: चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

: गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

: बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

X