Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• 'लोग राजनीतिक फायदे के लिए फ्रांस का इस्तेमाल कर रहे हैं', व‍िदेशी नेताओं की ट‍िप्‍पणी पर मैक्रों भड़के • 'विदेशी स्कैम सेंटरों के ख‍िलाफ आक्रामक साइबर क्षमताओं का इस्तेमाल', ट्रंप प्रशासन का दावा • आरबीआई एमपीसी मिनट्स: अर्थशास्त्रियों ने दिसंबर में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जताई उम्मीद • भारत-ब्रिटेन व्यापार: द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए टीपीसीआई और यूकेआईबीसी ने किया समझौता • हिमाचल में कांग्रेस की विदाई और भाजपा की वापसी तय, कांग्रेस सरकार से परेशान है प्रदेश की जनता : श्रीकांत शर्मा • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव, सोना 1.28 प्रतिशत फिसला; चांदी में 5,600 रुपए की गिरावट • एलन मस्क की टेस्ला का तीसरी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत गिरा, राजस्व रहा स्थिर • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 366 अंक टूटा; निफ्टी में 0.54 प्रतिशत की गिरावट • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी • तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे

हरियाणा

दुष्यंत-पुलिस विवाद में नया मोड़ : CCTV जारी कर JJP नेता बोले– आधी रात पिस्टल लेकर घर में घुसे CIA इंचार्ज, लगा एनकाउंटर करेंगे

Updated on Tuesday, April 21, 2026 19:40 PM IST

हिसार : हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के काफिले को रोकने और जीजेयू (GJU) विवाद के बाद अब जननायक जनता पार्टी (JJP) ने एक सनसनीखेज CCTV फुटेज जारी किया है। जजपा नेताओं का आरोप है कि 17 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे CIA इंचार्ज पवन कुमार दलबल के साथ उनके घरों में अवैध रूप से दाखिल हुए। हिसार हलका प्रधान रवि आहुजा ने वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि CIA इंचार्ज हाथ में लोडेड पिस्टल लेकर उनके घर में घुसे। आहुजा ने कहा, "मैं एक आम व्यापारी हूं, न कोई केस है न एफआईआर, फिर भी आधी रात को पुलिस ऐसे घुसी जैसे मेरा एनकाउंटर करने आई हो।" दुष्यंत चौटाला ने भी इस पोस्ट को शेयर करते हुए हरियाणा सरकार पर सवाल उठाए और पूछा कि बिना किसी मामले के एक नागरिक को सुबह 4 बजे गन पॉइंट पर लेना कहाँ का न्याय है? JJP नेताओं (गौरव सैनी, रविंद्र कुमार, तरुण गोयल, विजेंद्र धानक और जितेंद्र श्योराण) ने सामूहिक रूप से मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को शिकायत भेजी है।

शिकायतों में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं:
दबिश और बदसलूकी: बिना सर्च वारंट या महिला पुलिसकर्मी के सादी वर्दी में घरों में घुसना।
साक्ष्य मिटाना : जबरन घरों की CCTV DVR उखाड़ ले जाना।
महिलाओं-बच्चों से दुर्व्यवहार : परिजनों को हथियार के बल पर धमकाना और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करना।


आंदोलन की राह पर JJP : 27 अप्रैल को महापंचायत
इस विवाद के विरोध में हिसार, कैथल और फतेहाबाद सहित कई जिलों की बार एसोसिएशन ने काम बंद रखा। वहीं, पंचकूला में हुई JJP की बैठक में फैसला लिया गया कि 27 अप्रैल को हिसार में 'छात्र हित महापंचायत' आयोजित की जाएगी।


क्या था मामला?
विवाद 16 अप्रैल को GJU में प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ था, जहाँ दिग्विजय चौटाला समेत 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। इसके बाद 17 अप्रैल को दुष्यंत चौटाला के काफिले को CIA इंचार्ज द्वारा रोके जाने पर विवाद बढ़ा। दोनों पक्षों (दुष्यंत और पुलिस) ने एक-दूसरे के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी है, जिसकी जाँच के लिए SIT का गठन किया गया है।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X