Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• 'लोग राजनीतिक फायदे के लिए फ्रांस का इस्तेमाल कर रहे हैं', व‍िदेशी नेताओं की ट‍िप्‍पणी पर मैक्रों भड़के • 'विदेशी स्कैम सेंटरों के ख‍िलाफ आक्रामक साइबर क्षमताओं का इस्तेमाल', ट्रंप प्रशासन का दावा • आरबीआई एमपीसी मिनट्स: अर्थशास्त्रियों ने दिसंबर में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जताई उम्मीद • भारत-ब्रिटेन व्यापार: द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए टीपीसीआई और यूकेआईबीसी ने किया समझौता • हिमाचल में कांग्रेस की विदाई और भाजपा की वापसी तय, कांग्रेस सरकार से परेशान है प्रदेश की जनता : श्रीकांत शर्मा • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव, सोना 1.28 प्रतिशत फिसला; चांदी में 5,600 रुपए की गिरावट • एलन मस्क की टेस्ला का तीसरी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत गिरा, राजस्व रहा स्थिर • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 366 अंक टूटा; निफ्टी में 0.54 प्रतिशत की गिरावट • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी • तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे

हरियाणा

किसान सब्जी मंडी में स्वच्छता एवं प्लास्टिक विरोधी अभियान—₹18,000 जुर्माना, प्लास्टिक उपयोग करने वालों पर निगम की सख्ती

Updated on Wednesday, April 22, 2026 19:12 PM IST

पंचकूला : नगर निगम पंचकूला के आयुक्त श्री विनय कुमार के सख्त निर्देशों के तहत शहर की प्रमुख किसान सब्जी मंडी में विशेष स्वच्छता एवं प्लास्टिक विरोधी अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं प्रदूषण मुक्त बनाना तथा आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में पंचकूला की रैंकिंग को बेहतर करना है।

अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने उन दुकानदारों एवं व्यक्तियों को चिन्हित किया जो खुले में कचरा फेंक रहे थे, प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग कर रहे थे तथा स्वच्छता नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। मौके पर ही सख्ती बरतते हुए कुल ₹18,000 का जुर्माना वसूला गया।

डिस्पोजेबल सामग्री एवं प्लास्टिक कंटेनर का उपयोग करने पर होटल संचालक पर ₹10,000 का जुर्माना

निरीक्षण के दौरान एक होटल संचालक को डिस्पोजेबल सामग्री एवं प्लास्टिक कंटेनर का उपयोग करते हुए पाए जाने पर ₹10,000 का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त कई दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करते पाए गए, जिन पर अलग-अलग चालान किए गए और उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।

ग्रीन लाइट” लगाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई

अभियान के अंतर्गत “ग्रीन लाइट” लगाने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गई। निगम टीम ने 4 ग्रीन लाइट जब्त कीं तथा 3 दुकानदारों के चालान किए। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की हरी लाइट से ग्राहकों को भ्रमित किया जाता है, जिससे बाजार में अनुचित प्रतिस्पर्धा एवं अव्यवस्था फैलती है, इसलिए इस पर पूर्ण प्रतिबंध है। इस सख्त कार्रवाई का असर तुरंत देखने को मिला। जहां पहले गंदगी थी, वहीं कार्रवाई के बाद दुकानदार स्वयं अपनी दुकानों एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई करते नजर आए। इससे स्पष्ट है कि सख्ती के साथ-साथ जागरूकता भी सकारात्मक परिणाम दे रही है।

दुकानदारों, ठेला संचालकों और व्यापारियों को स्वच्छता नियमों के प्रति किया जागरूक

नगर निगम टीम ने मौके पर उपस्थित दुकानदारों, ठेला संचालकों और व्यापारियों को स्वच्छता नियमों के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्हें बताया गया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह बंद करें और कचरा इधर-उधर या सड़क पर न फेंकें। प्रत्येक दुकान के पास डस्टबिन रखना अनिवार्य करें तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें । साथ ही, किसी भी प्रकार के भ्रामक संकेत या ग्रीन लाइट का उपयोग न करने और ग्राहकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाये ।

स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा बाजारों एवं मंडियों में विशेष निगरानी

स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा बाजारों एवं मंडियों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अंतर्गत गार्बेज फ्री ज़ोन सुनिश्चित करना, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ करना, स्रोत पर कचरे का पृथक्करण तथा सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई एवं सैनिटेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी-आयुक्त

नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार ने कहा कि इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की कि वे शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दें, ताकि पंचकूला स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर स्थान प्राप्त कर सके।

इस कार्रवाई के पश्चात मंडी क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखा गया तथा आम नागरिकों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना की।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X