Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• 'लोग राजनीतिक फायदे के लिए फ्रांस का इस्तेमाल कर रहे हैं', व‍िदेशी नेताओं की ट‍िप्‍पणी पर मैक्रों भड़के • 'विदेशी स्कैम सेंटरों के ख‍िलाफ आक्रामक साइबर क्षमताओं का इस्तेमाल', ट्रंप प्रशासन का दावा • आरबीआई एमपीसी मिनट्स: अर्थशास्त्रियों ने दिसंबर में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जताई उम्मीद • भारत-ब्रिटेन व्यापार: द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए टीपीसीआई और यूकेआईबीसी ने किया समझौता • हिमाचल में कांग्रेस की विदाई और भाजपा की वापसी तय, कांग्रेस सरकार से परेशान है प्रदेश की जनता : श्रीकांत शर्मा • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव, सोना 1.28 प्रतिशत फिसला; चांदी में 5,600 रुपए की गिरावट • एलन मस्क की टेस्ला का तीसरी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत गिरा, राजस्व रहा स्थिर • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 366 अंक टूटा; निफ्टी में 0.54 प्रतिशत की गिरावट • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी • तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे

हरियाणा

पहलगाम हमले की पहली बरसी: लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की याद में पिता का छलका दर्द, बोले- 'पहले जैसी नहीं रही जिंदगी'

Updated on Wednesday, April 22, 2026 20:04 PM IST

करनाल : 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की खूबसूरत वादियां अचानक गोलियों की आवाज से थर्रा उठीं। आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया और 26 मासूम जिंदगियां खत्म कर दीं। इसी हमले में करनाल के सेक्टर-6 निवासी भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शहीद हो गए। एक साल बाद भी उनके पिता राजेश नरवाल बेटे को याद करके भावुक हैं। पिता राजेश नरवाल ने कहा, "22 अप्रैल की वह खबर उनकी जिंदगी को दो हिस्सों में बांट गई। उससे पहले की जिंदगी और उसके बाद की जिंदगी में उतना ही फर्क है, जितना अर्श और फर्श में होता है। पहले जीवन में सुकून और संतोष था, लेकिन अब हर पल एक भारी बोझ जैसा लगता है। इस दर्द को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। एक ऐसा घाव जो शायद जिंदगी के साथ ही खत्म होगा।" उन्होंने आगे कहा, "परिवार के मुखिया होने के नाते उन्हें अपने बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और बेटी को संभालना पड़ता है। लेकिन अपना दुख किसी से कह पाना भी आसान नहीं। मैं अपना दर्द भी परिवार के सदस्यों के साथ साझा नहीं कर सकता हूं, क्योंकि जब भी बात होगी तो सारे लोग भावुक हो जाते हैं। घर का माहौल बेहद गमगीन हो जाता है। इन परिस्थितियों में बस किसी तरह से परिवार को साथ लेकर जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।"


राजेश नरवाल ने कहा, "जब तक शरीर में सांस है, तब तक जीना ही होगा, लेकिन बेटे के निधन के बाद ही पूरी जिंदगी खत्म हो चुकी है। अब जिंदगी में खुशी और उत्साह जैसा कुछ नहीं बचा है।"
विनय नरवाल ने युवावस्था में ही भारतीय नौसेना में अधिकारी के रूप में चयन हासिल किया था। उनके पास आगे बढ़ने के कई सपने थे, जिन्हें उन्होंने अपनी डायरी में संजोकर रखा था। पिता बताते हैं कि जब भी वह डायरी पढ़ते हैं, तो लगता है कि विनय ने जो सोच रखा था, उसे पूरा करना आसान नहीं। उन्होंने कहा, "मैं कोशिश करता हूं, लेकिन पता नहीं कब इतनी हिम्मत जुटा पाऊंगा कि उसके सपनों को आगे बढ़ा सकूं।"


राजेश नरवाल बेटे को याद करते हुए कहा, "विनय बेहद सरल, मिलनसार और मददगार स्वभाव का था। उसने कभी किसी से झगड़ा नहीं किया और हर किसी की मदद के लिए हमेशा आगे रहता था। कई बार मुझे लगता है कि वह किसी देवदूत की तरह था।"


सरकार और प्रशासन के सहयोग को लेकर उन्होंने बताया, "घटना के बाद सरकार और प्रशासन ने हर संभव सहयोग किया। सभी जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी की गईं और आज भी अधिकारी समय-समय पर परिवार का हाल-चाल पूछते रहते हैं। यह सहारा कठिन समय में एक संबल बना हुआ है।"
राजेश नरवाल ने मांग की कि उनके बेटे विनय के नाम पर कोई संस्थान बनाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को याद रख सकें। उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने पहले भी सरकार से अपील की थी और भविष्य में फिर से प्रयास करेंगे।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X