Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• 'लोग राजनीतिक फायदे के लिए फ्रांस का इस्तेमाल कर रहे हैं', व‍िदेशी नेताओं की ट‍िप्‍पणी पर मैक्रों भड़के • 'विदेशी स्कैम सेंटरों के ख‍िलाफ आक्रामक साइबर क्षमताओं का इस्तेमाल', ट्रंप प्रशासन का दावा • आरबीआई एमपीसी मिनट्स: अर्थशास्त्रियों ने दिसंबर में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जताई उम्मीद • भारत-ब्रिटेन व्यापार: द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए टीपीसीआई और यूकेआईबीसी ने किया समझौता • हिमाचल में कांग्रेस की विदाई और भाजपा की वापसी तय, कांग्रेस सरकार से परेशान है प्रदेश की जनता : श्रीकांत शर्मा • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव, सोना 1.28 प्रतिशत फिसला; चांदी में 5,600 रुपए की गिरावट • एलन मस्क की टेस्ला का तीसरी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत गिरा, राजस्व रहा स्थिर • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 366 अंक टूटा; निफ्टी में 0.54 प्रतिशत की गिरावट • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी • तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे

हरियाणा

बंगाल में ममता बनर्जी का होने वाला है बहुत बुरा हाल : नायब सैनी

Updated on Wednesday, April 22, 2026 20:16 PM IST

गुरुग्राम : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का वहां की जनता बहुत बुरा हाल करने वाली है। महिला वोटर ऐसी सरकार चाहती हैं जहां सम्मान और आरक्षण मिले। ममता बनर्जी नहीं चाहती हैं कि बंगाल की महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिले। गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पास कहने के लिए अब कुछ नहीं बचा है। अब उनके पास मोदी के लिए सिर्फ गालियां ही हैं। कांग्रेस के पास 55 साल थे। देश को बदलने के लिए, गरीबों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए 55 साल थे। कांग्रेस ने वह मौका गवां दिया। खड़गे का बयान कांग्रेस की घोर हताशा और उनके गिरते राजनीतिक स्तर का प्रमाण है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस के पास न तो मुद्दे बचे हैं और न ही जनसमर्थन। जब-जब भारत मोदी के नेतृत्व में वैश्विक पटल पर नई ऊंचाइयों को छूता है, तब-तब कांग्रेस मर्यादा छोड़कर व्यक्तिगत अपमान की राजनीति को चुनती है। कांग्रेस का इतिहास हमेशा से प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक भाषा के प्रयोग का रहा है। देश की जनता अब विकास, राष्ट्रहित और सम्मान की राजनीति के साथ है, जबकि कांग्रेस नकारात्मकता और निम्नस्तरीय बयानबाजी तक सिमट चुकी है। इसी बौखलाहट में वह लगातार ओछी और देशविरोधी राजनीति पर उतर आई है। जनता इस निम्न स्तर की राजनीति का करारा जवाब देगी।


वहीं, गुरुग्राम में बुधवार को हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। इस सत्र में 'हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज बिल, 2026' पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस सत्र में भाजपा विपक्ष के खिलाफ 'नारी शक्ति वंदन' बिल को लेकर निंदा प्रस्ताव ला सकती है।
सीएम सैनी ने महिला आरक्षण के खिलाफ विपक्ष के रवैये पर कहा कि हम सभी ने देखा कि 17 अप्रैल को लोकसभा में क्या हुआ, जहां विपक्ष ने भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोकने और कुचलने का काम किया और उनके सपनों को बेरहमी से तोड़ दिया।


उन्होंने कहा कि खेलों में हमारी बेटियों को देखिए, वे सोने के पदक ला रही हैं। यह सब पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। आज अगर हम देखें, तो हमारी महिलाएं सीमाओं पर सेना में हमारी रक्षा और सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़ी हैं। कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहता हूं कि महिलाओं को कमजोर क्यों समझा है। कांग्रेस के लोग महिलाओं को चारदीवारी में क्यों कैद करना चाहते हैं। पीएम मोदी ने हर घर शौचालय बनवाया, उनके जीवन में परिवर्तन आया। महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है।


पीएम मोदी ने महिलाओं को आवास योजना दी। हरियाणा में एक लाख 60 हजार मकान बनवाकर उन्हें सशक्त किया गया है।
इसी बीच, सीएम नायब सैनी ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में प्राण गंवाने वाले सभी निर्दोष व निहत्थे नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। हर भारतीय इस दुःखद घटना को कभी नहीं भूलेगा। इस अपूरणीय क्षति से जूझ रहे शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। हम सभी देशवासी हर शोक और संकल्प में एकजुट हैं। यह नया भारत किसी भी प्रकार के आतंक के समक्ष नहीं झुकेगा और आतंकवादियों के मसूबों को कभी सफल नहीं होने देगा।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X