Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• 'लोग राजनीतिक फायदे के लिए फ्रांस का इस्तेमाल कर रहे हैं', व‍िदेशी नेताओं की ट‍िप्‍पणी पर मैक्रों भड़के • 'विदेशी स्कैम सेंटरों के ख‍िलाफ आक्रामक साइबर क्षमताओं का इस्तेमाल', ट्रंप प्रशासन का दावा • आरबीआई एमपीसी मिनट्स: अर्थशास्त्रियों ने दिसंबर में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जताई उम्मीद • भारत-ब्रिटेन व्यापार: द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए टीपीसीआई और यूकेआईबीसी ने किया समझौता • हिमाचल में कांग्रेस की विदाई और भाजपा की वापसी तय, कांग्रेस सरकार से परेशान है प्रदेश की जनता : श्रीकांत शर्मा • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव, सोना 1.28 प्रतिशत फिसला; चांदी में 5,600 रुपए की गिरावट • एलन मस्क की टेस्ला का तीसरी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत गिरा, राजस्व रहा स्थिर • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 366 अंक टूटा; निफ्टी में 0.54 प्रतिशत की गिरावट • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी • तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे

हरियाणा

महिला आरक्षण पर भाजपा की दोहरी राजनीति बेनकाब : कुमारी सैलजा

Updated on Wednesday, April 22, 2026 20:23 PM IST

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की महासचिव कुमारी सैलजा ने कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली की आलोचना की। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भाजपा देशभर में भ्रम फैलाने का काम कर रही है।


कुमारी सैलजा ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2023 में संसद में प्रस्तुत महिला आरक्षण अधिनियम का कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष ने बिना किसी शर्त के समर्थन किया था, क्योंकि यह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था। कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से इस अधिनियम में पीछे के रास्ते से संशोधन लाने का प्रयास किया, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध है।


उन्होंने कहा कि बिना व्यापक चर्चा और सर्वसम्मति के ऐसे संशोधन लाना सरकार की मंशा पर संदेह उत्पन्न करता है और लोकतंत्र की भावना को कमजोर करता है। उन्होंने भाजपा की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध होती, तो इसे वर्तमान लोकसभा एवं विधानसभा सीटों में तुरंत लागू किया जा सकता था। लेकिन सरकार ने इसे परिसीमन और जनगणना जैसी शर्तों से जोडक़र जानबूझकर विलंबित करने का प्रयास किया है।


कुमारी सैलजा ने यह भी कहा कि 2023 अधिनियम की नोटिफिकेशन जारी करने के समय और उसके बाद संशोधन लाने की कोशिश भाजपा की अवसरवादी राजनीति को दर्शाती है। उन्होंने मांग की कि महिला आरक्षण को बिना किसी शर्त के तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए, ताकि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार मिल सके और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो। इस अवसर पर कुमारी सैलजा ने कहा कि वे लगातार जनता के बीच रहकर मुद्दों को उठा रही हैं।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X