Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• 'लोग राजनीतिक फायदे के लिए फ्रांस का इस्तेमाल कर रहे हैं', व‍िदेशी नेताओं की ट‍िप्‍पणी पर मैक्रों भड़के • 'विदेशी स्कैम सेंटरों के ख‍िलाफ आक्रामक साइबर क्षमताओं का इस्तेमाल', ट्रंप प्रशासन का दावा • आरबीआई एमपीसी मिनट्स: अर्थशास्त्रियों ने दिसंबर में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जताई उम्मीद • भारत-ब्रिटेन व्यापार: द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए टीपीसीआई और यूकेआईबीसी ने किया समझौता • हिमाचल में कांग्रेस की विदाई और भाजपा की वापसी तय, कांग्रेस सरकार से परेशान है प्रदेश की जनता : श्रीकांत शर्मा • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव, सोना 1.28 प्रतिशत फिसला; चांदी में 5,600 रुपए की गिरावट • एलन मस्क की टेस्ला का तीसरी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत गिरा, राजस्व रहा स्थिर • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 366 अंक टूटा; निफ्टी में 0.54 प्रतिशत की गिरावट • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी • तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे

हरियाणा

मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल की गुरुग्राम में हुई बैठक, 27 अप्रैल को बुलाया जाएगा विधानसभा का विशेष सत्र

Updated on Wednesday, April 22, 2026 20:27 PM IST

चण्डीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को गुरुग्राम में मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें 27 अप्रैल, 2026 को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया। इस सत्र में ग्रुप डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज़ बिल लाया जाएगा। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में कॉमन कैडर के ग्रुप- डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए ज़रूरी नियम बनाने पर सहमति बनी है। कॉमन कैडर ग्रुप- डी कर्मचारियों ने पांच साल से ज़्यादा की सर्विस पूरी कर ली है और वे क्लर्क के पद पर प्रमोशन के लिए एलिजिबल हो गए हैं। इसलिए, बैठक में हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज (रिक्रूटमेंट एंड कंडीशंस ऑफ सर्विस) बिल, 2026 के मसौदे को मंजूरी दी गई है। ड्राफ्ट बिल में क्लर्क के पद के लिए ग्रुप डी से प्रमोशन के कोटे को 20 प्रतिशत से 30 प्रतिशत करने का प्रावधान किया गया है। साथ ही, 5 प्रतिशत एक्स ग्रेशिया पद रखने की अनिवार्यता भी नियमों में शामिल की गई है।

 

लोकसभा में नारी शक्ति का अपमान, विपक्ष का असली चेहरा बेनकाब
एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी ने देखा कि लोकसभा में कैसे विपक्षी दलों ने भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोका, उसके सपनों को बेरहमी से कुचला। संसद में जो कुछ हुआ, उसने कांग्रेस और उनके सहयोगियों का असली चेहरा देश के सामने उजागर कर दिया है। इन दलों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब बात महिलाओं को अधिकार देने की आती है, तो उनका असली चरित्र महिला-विरोधी और सत्ता का लोभी हो जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति विपक्ष की संकीर्ण सोच उजागर हुई है। वे महिलाओं को चारदीवारी में बंद रखना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का भारत महिलाओं के नेतृत्व और सहभागिता से नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, जिसके परिणामस्वरूप आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में पानीपत की भूमि से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान को हमने गंभीरता से लिया और समाज की सोच को बदलने का काम किया। पिछले साढ़े 11 वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण की यह यात्रा निरंतर जारी है और यह परिवर्तन केवल मजबूत नेतृत्व से ही संभव हो पाया है।
उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं उद्योग, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि और खेल जैसे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ा रही हैं, वहीं महिलाएं सेना में भी देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण को एक मिशन के रूप में आगे बढ़ाया है। हर घर शौचालय जैसे अभियान ने महिलाओं के जीवन में सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित की, लेकिन उस समय भी कांग्रेस और उनके सहयोगियों ने इसका मजाक उड़ाया। जबकि यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, गरिमा और सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा परिवर्तन थी। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से अपने घर के सपने को साकार किया। हरियाणा में पिछले लगभग 11 वर्षों में करीब 1 लाख 60 हजार मकान बनाकर महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया गया है।


55 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में तो महिलाओं को चार-चार दिन गैस सिलेंडर के लिए लाइनों में लगना पड़ता था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस सिलेंडर प्रदान करने की व्यवस्था की। वहीं, कांग्रेस शासन में महिलाओं को तीन-तीन किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पड़ता था, जबकि श्री नरेंद्र मोदी ने तो हर घर में नल से स्वच्छ जल की व्यवस्था की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक शासन किया। वह समय देश को विकसित करने और गरीबों के जीवन को बदलने का समय था। लेकिन उस समय तो विपक्ष ने कुछ नहीं किया।
उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस और विपक्षी दलों से यह प्रश्न पूछना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने महिलाओं को हमेशा कमजोर क्यों समझा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरोध में किए गए इस काम को परमात्मा भी माफ नहीं करेगा। विपक्ष केवल झूठ बोलता है और यह हर रोज यह सोचते हैं कि कल क्या नया झूठ बोलना है। देश की जनता सब समझ रही है। पिछले साढ़े 11 वर्षों में जनकल्याण के कितने ही कार्य हुए हैं, लेकिन विपक्ष ने किसी एक कार्य की भी प्रशंसा नहीं कि। उनकी जुबान से केवल ऐसे शब्द निकलते हैं कि मोदी आतंकवादी है। इस प्रकार की गाली देने से विपक्ष की ही जुबान गंदी हो रही है।

कांग्रेस ने देश में जो समस्याएं खड़ी की थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका समाधान कर रहे

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को आज देश के लोग नकार चुके हैं। विपक्ष को केवल एक ही खतरा है कि यदि महिलाओं को अधिकार मिल गए तो उनकी राजनीतिक दुकानदारी खत्म हो जाएगी। यह लोग देश की सेवा नहीं कर रहे बल्कि देश में समस्याएं पैदा कर रहे हैं। धारा 370, नक्सलवाद जैसी समस्याएं जो कांग्रेस ने खड़ी की थी, उनका समाधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X