Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• 'लोग राजनीतिक फायदे के लिए फ्रांस का इस्तेमाल कर रहे हैं', व‍िदेशी नेताओं की ट‍िप्‍पणी पर मैक्रों भड़के • 'विदेशी स्कैम सेंटरों के ख‍िलाफ आक्रामक साइबर क्षमताओं का इस्तेमाल', ट्रंप प्रशासन का दावा • आरबीआई एमपीसी मिनट्स: अर्थशास्त्रियों ने दिसंबर में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जताई उम्मीद • भारत-ब्रिटेन व्यापार: द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए टीपीसीआई और यूकेआईबीसी ने किया समझौता • हिमाचल में कांग्रेस की विदाई और भाजपा की वापसी तय, कांग्रेस सरकार से परेशान है प्रदेश की जनता : श्रीकांत शर्मा • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव, सोना 1.28 प्रतिशत फिसला; चांदी में 5,600 रुपए की गिरावट • एलन मस्क की टेस्ला का तीसरी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत गिरा, राजस्व रहा स्थिर • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 366 अंक टूटा; निफ्टी में 0.54 प्रतिशत की गिरावट • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी • तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे

हरियाणा

सोनीपत में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कमल दीवान के समर्थन में जुटी भीड़

Updated on Wednesday, April 22, 2026 20:28 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सोनीपत के मेयर प्रत्याशी कमल दीवान के नामांकन को लेकर कार्यकर्ताओं की विशाल सभा को संबोधित किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह, ऊर्जा और जोश का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान को भारी बहुमत से जीताने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता, मजबूती और जनसमर्थन के साथ लड़ रही है। पार्टी ऐसे स्वच्छ छवि, जनसेवा के प्रति समर्पित तथा विकासशील सोच रखने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही है, जो जनता की उम्मीदों पर खरा उतर सकें। उन्होंने कहा कि इस बार निकाय चुनावों में महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है।


राव नरेंद्र सिंह ने स्थानीय निकायों में महिलाओं की अधिक भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं की सहभागिता से प्रशासन अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और प्रभावी बनता है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं के मुद्दों का केवल राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनियोजित साजिश के तहत भाजपा ने महिला आरक्षण बिल को लागू नहीं होने दिया और उसका ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ने का प्रयास कर रही है। यह तुष्टिकरण की राजनीति का स्पष्ट उदाहरण है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। वर्ष 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को शीघ्र लागू किए जाने की मांग दोहराते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार जल्द मिलना चाहिए।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि हरियाणा के निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी जनता के समर्थन से बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी और प्रदेश में विकास तथा जनहित की नई दिशा तय करेगी।
इस अवसर पर रोहतक से सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सोनीपत सांसद श्री सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इंदु राज नरवाल, सोनीपत जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष संजीव दहिया, पूर्व विधायक जयवीर सिंह वाल्मीकि, जगबीर सिंह मलिक, सुरेंद्र पवार, पदम सिंह दहिया तथा सुखबीर फरमाना, राई से पूर्व प्रत्याशी श्री जय भगवान आंतिल तथा सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X