Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• 'लोग राजनीतिक फायदे के लिए फ्रांस का इस्तेमाल कर रहे हैं', व‍िदेशी नेताओं की ट‍िप्‍पणी पर मैक्रों भड़के • 'विदेशी स्कैम सेंटरों के ख‍िलाफ आक्रामक साइबर क्षमताओं का इस्तेमाल', ट्रंप प्रशासन का दावा • आरबीआई एमपीसी मिनट्स: अर्थशास्त्रियों ने दिसंबर में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जताई उम्मीद • भारत-ब्रिटेन व्यापार: द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए टीपीसीआई और यूकेआईबीसी ने किया समझौता • हिमाचल में कांग्रेस की विदाई और भाजपा की वापसी तय, कांग्रेस सरकार से परेशान है प्रदेश की जनता : श्रीकांत शर्मा • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव, सोना 1.28 प्रतिशत फिसला; चांदी में 5,600 रुपए की गिरावट • एलन मस्क की टेस्ला का तीसरी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत गिरा, राजस्व रहा स्थिर • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 366 अंक टूटा; निफ्टी में 0.54 प्रतिशत की गिरावट • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी • तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे

हरियाणा

हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने एनआईटी कुरुक्षेत्र में आत्महत्या की घटनाओं पर मांगी रिपोर्ट

Updated on Thursday, April 23, 2026 18:44 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र में हाल के दिनों में सामने आई आत्महत्या और आत्महत्या के प्रयास की कई घटनाओं का स्वत: संज्ञान लेते हुए विस्तृत जांच शुरू की है। आयोग ने मीडिया रिपोर्ट और प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि कम समय में इस तरह की कई घटनाएं सामने आना छात्र सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और संस्थागत जवाबदेही को लेकर गंभीर चिंता पैदा करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्रथम वर्ष के छात्र ने हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इससे पहले 16 अप्रैल को एक द्वितीय वर्ष के छात्र का शव उसके हॉस्टल कमरे में मिला था। इस घटना के बाद छात्रों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। इसके अलावा फरवरी और मार्च में भी दो छात्रों की मौत के मामले सामने आए, जबकि 8 अप्रैल को भी एक और घटना दर्ज की गई, जो इस तरह की घटनाओं के लगातार सामने आने की ओर इशारा करती है।


आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ललित बत्रा, सदस्य कुलदीप जैन और दीप भाटिया ने चिंता जताते हुए कहा कि लगातार घटनाओं के बावजूद संस्थान की ओर से उठाए गए कदम सीमित नजर आते हैं। अब तक केवल दो प्रोफेसरों का तबादला किया गया है, जो पर्याप्त नहीं है।


18 अप्रैल को हुए ताजा आत्महत्या प्रयास के बाद आयोग ने माना कि अब तक उठाए गए कदम न तो पर्याप्त हैं और न ही प्रभावी।
आयोग ने यह भी कहा कि इन घटनाओं से संस्थान में मानसिक स्वास्थ्य सहायता, काउंसलिंग सेवाओं, निगरानी व्यवस्था और संकट प्रबंधन तंत्र में संभावित कमियां सामने आती हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा भी उनकी जिम्मेदारी है। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति प्रथम दृष्टया इन जिम्मेदारियों को निभाने में विफलता को दर्शाती है और भारत के संविधान का अनुच्छेद 21 के तहत जीवन, गरिमा और मानसिक स्वास्थ्य के अधिकार पर भी सवाल उठाती है।
आयोग ने यह भी कहा कि यह मामला भारत की अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार प्रतिबद्धताओं, खासकर मानव अधिकारों का सार्वजनिक घोषणापत्र से भी जुड़ा हुआ है। आयोग ने एनआईटी कुरुक्षेत्र के निदेशक और संबंधित जिला उपायुक्त से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। मामले की अगली सुनवाई 19 मई को निर्धारित की गई है।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X