Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• 'लोग राजनीतिक फायदे के लिए फ्रांस का इस्तेमाल कर रहे हैं', व‍िदेशी नेताओं की ट‍िप्‍पणी पर मैक्रों भड़के • 'विदेशी स्कैम सेंटरों के ख‍िलाफ आक्रामक साइबर क्षमताओं का इस्तेमाल', ट्रंप प्रशासन का दावा • आरबीआई एमपीसी मिनट्स: अर्थशास्त्रियों ने दिसंबर में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जताई उम्मीद • भारत-ब्रिटेन व्यापार: द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए टीपीसीआई और यूकेआईबीसी ने किया समझौता • हिमाचल में कांग्रेस की विदाई और भाजपा की वापसी तय, कांग्रेस सरकार से परेशान है प्रदेश की जनता : श्रीकांत शर्मा • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव, सोना 1.28 प्रतिशत फिसला; चांदी में 5,600 रुपए की गिरावट • एलन मस्क की टेस्ला का तीसरी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत गिरा, राजस्व रहा स्थिर • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 366 अंक टूटा; निफ्टी में 0.54 प्रतिशत की गिरावट • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी • तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे

हरियाणा

हरियाणा में बार-बार लग रहे बिजली कटों से जनता बेहाल : सैलजा

Updated on Thursday, April 23, 2026 18:59 PM IST

हरियाणा में गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली संकट ने गंभीर रूप ले लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लंबे-लंबे बिजली कट लगाए जा रहे हैं। कभी मेंटेनेंस के नाम पर तो कभी अन्य कारणों का हवाला देकर दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे आमजन, किसान, व्यापारी और विद्यार्थी सभी प्रभावित हो रहे हैं।


सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर घर सोलर और बिजली बिल शून्य जैसे नारों से जनता को भ्रमित किया है। जमीनी सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है, जहां लोगों को भारी बिजली कटौती और बढ़े हुए बिलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिन लोगों ने लाखों रुपये खर्च कर अपने घरों पर सोलर सिस्टम लगाए हैं, उन पर भी फिक्स चार्ज के नाम पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। यह नीति पूरी तरह विरोधाभासी और जनविरोधी है।


कुमारी सैलजा ने कहा कि बिजली बिलों में पहले ही भारी बढ़ोतरी की जा चुकी है और अब अनियमित बिजली आपूर्ति ने जनता की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। छोटे व्यापारी, किसान और आम उपभोक्ता इस दोहरी मार से जूझ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि बिजली व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए, अनावश्यक कटौती पर रोक लगाई जाए और सोलर उपभोक्ताओं पर लगाए जा रहे फिक्स चार्ज को समाप्त किया जाए ताकि लोगों को वास्तविक राहत मिल सके।


प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हालः
सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में आम आदमी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं यह साबित करती हैं कि कानून का डर समाप्त होता जा रहा है।
सरकार का ध्यान जनसुरक्षा की बजाय केवल प्रचार तक सीमित रह गया है। उन्होंने कहा कि जब शासन की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा न होकर केवल दावों और घोषणाओं तक सीमित रह जाए, तो ऐसी स्थिति में अपराध का बढऩा स्वाभाविक हो जाता है। सरकार को चाहिए कि कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करे और आम जनता में विश्वास बहाल करे।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X