Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 366 अंक टूटा; निफ्टी में 0.54 प्रतिशत की गिरावट • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी • तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे • 'दंगल' की छोटी गीता फोगाट बनने से बॉलीवुड छोड़ने तक, कुछ ऐसा रहा जायरा वसीम का सफर • अनुपम खेर ने शेयर किया इमोशनल नोट, कहा- मां से मिले दो महीने हो गए, पूछ रही हैं, 'तू कब आएगा?' • पुलिस की नौकरी बहुत मुश्किल है, लेकिन कुछ लोग पावर का गलत इस्तेमाल करते हैं : मनोज बाजपेयी • सीएम विजय ने की घोषणा, एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख का इनाम • एशियन पैरा गेम्स: संजना और अभिजीत ने जीता ब्रॉन्ज, नितेश-तुलसिमथी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट • पहला टी20: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भुवनेश्वर की प्लेइंग इलेवन में वापसी • एशियन पैरा गेम्स: शीतल-तोमर ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड

हरियाणा

कांग्रेस की नारी विरोधी सोच के कारण नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पास नहीं हो पायाः सुधांशु त्रिवेदी

Updated on Friday, April 24, 2026 19:42 PM IST

चंडीगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला शक्ति को समुचित स्थान और यथोचित सम्मान दिया है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों की नारी विरोधी सोच के चलते नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पास नहीं हो पाया। विपक्ष ने तालियां बजाकर, मेजें थपथपाकर, हंसी उड़ाकर महिला शक्ति का अपमान किया। विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि संसद में विपक्ष के नेता जिस तरह से अट्ठास कर रहे थे वह किसी दानवी अट्ठास से कम नजर नहीं आ रहा था। शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मोदी सरकार की महिला सशक्तिकरण नीतियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और अवसर देने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस दिन से सत्ता संभाली है उसी दिन से महिला सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता पर जोर दिया है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता संभालने के बाद से ही महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाएं सीधे तौर पर महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। वहीं स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत बनाए गए शौचालयों ने महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा को सुनिश्चित किया है।


त्रिवेदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान ने समाज में बेटियों के प्रति सोच को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हरियाणा जैसे राज्यों में लिंगानुपात में सुधार इसका प्रमाण है। भाजपा सरकार आने से पहले हरियाणा में प्रति हजार लड़कों पर 834 लड़कियां थीं, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 923 तक पहुंच गया है।
त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से 12 करोड़ से अधिक महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है, जबकि देशभर में 10 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण और 15 करोड़ घरों तक नल से जल की सुविधा पहुंचाना भी महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में मोदी सरकार का बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के लाभार्थियों में बड़ी संख्या महिलाओं की है जो सरकार की नीतियों की सफलता को दर्शाता है।


प्रेस वार्ता के दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को विपक्ष की नकारात्मक सोच के कारण पारित नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा संसद में विपक्षी नेताओं का व्यवहार महिलाओं के सम्मान के खिलाफ था। “सदन में जिस प्रकार से हंसी, ताली और उपहास किया गया वह नारी शक्ति का अपमान है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी पार्टियों का यह आचरण देश की महिलाओं के हृदय में एक शूल की तरह चुभ गया है जिसका उचित समय आने पर विपक्ष को उचित जवाब महिला शक्ति देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष समाज को बांटने की राजनीति कर रहा है और उत्तर-दक्षिण के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहा है जोकि देशहित के खिलाफ है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत चांद के अछूते दक्षिणी ध्रूव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना। जिस प्वाइंट पर चंद्रयान उतरा उस स्थान का नाम शिव-शक्ति रखा गया। उन्होंने कहा कि यह हमारी हिंदू संस्कृति है जहां शिव और शक्ति को समान स्थान है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक और सैन्य क्षेत्रों में भी महिलाओं को समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन देना, एनडीए में महिलाओं का चयन और पंचायतों, शहरी निकायों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मोदी सरकार महिलाओं के आरक्षण के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाएगी।


सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महिलाओं का लोकसभा और विधानसभा में जाने का अवसर था, लेकिन विपक्ष ने रोड़ा अटकाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महिलाओं को उनका हक देने के लिए प्रतिबद्ध है और उसे अंतिम परिणीति तक पहुंचाएगी। श्री त्रिवेदी ने कहा कि अभी अवसर चूका है, लेकिन अंतिम निर्णय बाकी है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब विपक्ष कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रह गया है। विपक्ष ने अक्षम्य अपराध किया है जिसको देश कभी नहीं भूलेगा।


प्रेसवार्ता के दौरान सुधांशु त्रिवेदी के साथ प्रदेश प्रवक्ता वैशाली तोमर, प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख रश्मि अग्रवाल, जिला सोशल मीडिया प्रमुख हीना शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष पूनम भटनागर, अलीशा तोमर, जिला सचिव निधि मल्होत्रा, कांता सेन, उपासना सचदेवा, शारदा शर्मा, जिला प्रवक्ता सुशीला कटारिया, प्रदेश के मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, जिला मीडिया सह प्रभारी राजन चौहान, पियुष सैनी, वरूण चौहान और मन की बात जिला संयोजक अजय दुआ आदि उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X