Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

हरियाणा बैंक महाघोटाला : सोने की खरीद के खुलासे से मचा राजनीतिक भूचाल

Updated on Saturday, April 25, 2026 20:59 PM IST

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश में सामने आए ₹590 करोड़ के बैंक महाघोटाले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मामला हरियाणा में भ्रष्टाचार, संरक्षणवाद और संस्थागत लूट की भयावह तस्वीर पेश करता है। उन्होंने कहा कि अब ₹200 करोड़ के सोने की खरीद के खुलासे ने इस पूरे घोटाले को और गंभीर बना दिया है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि CBI जांच और अदालत के समक्ष रखे गए तथ्यों से स्पष्ट है कि IDFC First Bank और AU Small Finance Bank से जनता की गाढ़ी कमाई लूटकर उसका बड़ा हिस्सा सोने की खरीद में लगाया गया। शेल कंपनियों के माध्यम से यह सोना सफेदपोशों, भ्रष्ट अधिकारियों और विदेशों तक पहुंचाया गया।


उन्होंने कहा कि बिना असली मोहर, बिना डेबिट नोट, बिना चेक और केवल मौखिक आदेशों पर करोड़ों रुपये सरकारी खातों से निजी खातों में ट्रांसफर होना इस बात का प्रमाण है कि यह कोई सामान्य घोटाला नहीं, बल्कि सत्ता संरक्षण में चलाया गया संगठित आर्थिक अपराध है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा परियोजना और पंचायत विभाग के अधिकारियों की बर्खास्तगी भी इस घोटाले की गंभीरता को उजागर करती है। लेकिन असली सवाल यह है कि छोटे कर्मचारी और अधिकारी ही क्यों पकड़े जा रहे हैं, जबकि इस लूट के असली सरगना अब भी बचाए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से तीन सीधे सवाल पूछे कि ₹200 करोड़ के सोने का अंतिम लाभार्थी कौन है? महीनों तक यह खेल चलता रहा, तब वित्त विभाग, ऑडिट तंत्र और प्रशासन क्या कर रहा था? सरकारी खातों को निजी बैंकों में खुलवाने के बदले रिश्वत और कमीशन किस-किस तक पहुंचा?


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे को सोने में बदलकर हड़पने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस पूरे घोटाले की निष्पक्ष जांच हो, सभी परतें खोली जाएं और चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, हर दोषी को जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की चुप्पी साफ दर्शाती है कि बिल्ली खुद दूध की रखवाली कर रही है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाती रहेगी।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X