Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

भाजपा सरकार की चाल में अब नहीं आने वाली हरियाणा की जनता : कुमारी सैलजा

Updated on Saturday, April 25, 2026 21:00 PM IST

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि आज प्रदेश की जनता हर स्तर पर परेशान है। एक ओर स्थानीय निकायों में लगातार सामने आ रहे घोटाले सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर आम लोगों को प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। एक तरफ भ्रष्टाचार पर चुप्पी और दूसरी तरफ आम जनता पर दबाव यह दोहरी नीति अब प्रदेश की जनता समझ चुकी है। जनता पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदार शासन चाहती है। अब समय आ गया है कि सरकार जवाब दे और जनता को राहत मिले।


यहां जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में एक से बड़ा एक घोटाला सामने आ चुका है, बिना मिलीभगत और सरंक्षण के घोटाले संभव नहीं है। पंचकूला में सामने आया 159 करोड़ का घोटाला केवल एक उदाहरण है। करनाल, फरीदाबाद सहित प्रदेश के कई नगर निकायों में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई है। इससे साफ है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार की नीयत और नीति दोनों सवालों के घेरे में हैं।


करनाल में स्मार्ट सिटी के लाम पर कोई काम नहीं हुआ सारा पैसा भष्ट्राचार की भेंट चढ़ गया। नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में हो रहे घोटालों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा जो सामने आया उसे दबाना शुरू कर दिया जाता है, गली या सड़क बनी ही नहीं और भुगतान हो गया।


सांसद ने कहा कि सबसे चिंता की बात यह है कि जिन लोगों के टैक्स के पैसे से ये संस्थाएं चलती हैं, उन्हीं आम नागरिकों को आज प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी के नाम पर दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई जगहों पर लोगों को छोटी-छोटी त्रुटियों के लिए परेशान किया जा रहा है, उनकी मूलभूत सुविधाएं तक प्रभावित हो रही हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सुविधा शुल्क देना पड़ता है। जलनिकासी के पर करोडों रुपये पानी में बहा दिए जाते है पर जलनिकासी से छुटकारा नहीं मिलता।


क्या यही सुशासन है? जिसका भाजपा सरकार दावा करती आ रही है। एक तरफ भ्रष्टाचार पर सरकार की चुप्पी और दूसरी तरफ आम जनता पर दबाव यह दोहरी नीति अब प्रदेश की जनता समझ चुकी है। प्रदेश की जनता पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदार शासन चाहती है। अब समय आ गया है कि सरकार जवाब दे और जनता को राहत मिले। स्थानीय निकाय चुनाव में जनता सरकार को सबक सिखाकर रहेगी।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X