Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

आम आदमी पार्टी का खेल अब खत्म, झूठ का घड़ा फूट चुका: अनिल विज

Updated on Saturday, April 25, 2026 21:01 PM IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों द्वारा पार्टी छोड़ने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “आम आदमी पार्टी के झूठ का घड़ा फूट चुका है और उनका खेल खत्म हो गया है। मीडिया से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि जब से यह पार्टी बनी है, तभी से वे इसके बारे में जो बातें कह रहे थे, वे अब सही साबित हो रही हैं।


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों ने भी स्वीकार किया है कि पार्टी का सत्य और सिद्धांतों से कोई लेना-देना नहीं रहा, बल्कि यह गलत और स्वार्थपूर्ण गतिविधियों में लिप्त रही है। पश्चिम बंगाल में हुई भारी मतदान प्रतिशत पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “मोदी की लहर के कारण ही बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर मतदान करने आए।”


उन्होंने आगे कहा कि पहले विरोधी दलों के समर्थकों को मतदान करने से रोका जाता था, लेकिन इस बार चुनाव आयोग ने बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, जिससे हर व्यक्ति अपने मताधिकार का उपयोग कर सका। इसी कारण लगभग 92 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 1947 के बाद संभवतः पहली बार है। उन्होंने दावा किया कि यह संकेत है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी।


भाजपा उम्मीदवार पर हमले के सवाल पर विज ने कहा कि इस बार चुनाव काफी हद तक शांतिपूर्ण रहे हैं। उन्होंने कहा कि “छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो कोई बड़ी घटना नहीं हुई, और पिछले वर्षों की तुलना में यह चुनाव अधिक सुरक्षित रहा, जिसमें किसी की जान नहीं गई।” उन्होंने इसका श्रेय चुनाव आयोग और प्रशासन की कुशलता को दिया।
इनेलो नेता अभय चौटाला के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हरियाणा को बिहार बनाने का आरोप लगाया था, विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “हरियाणा, हरियाणा ही है और रहेगा। अगर उन्हें बिहार नजर आ रहा है, तो यह उनकी नजर का फर्क है।”

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X