Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

अमृतसर के व्यापारियों ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट, हरियाणा में व्यापार विस्तार को मिली नई गति

Updated on Saturday, April 25, 2026 21:02 PM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शनिवार को पंजाब के अमृतसर स्थित मजीठ मंडी के व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात संत कबीर कुटीर आवास पर हुई है। इस अवसर पर व्यापारियों ने अपने व्यवसाय के विस्तार तथा हरियाणा में निवेश की संभावनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान मजीठ मंडी, अमृतसर के व्यापारियों द्वारा सुखे मेवे के थोक व्यापार को सोनीपत में विस्तारित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए इसे स्वीकृति प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में व्यापार एवं उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और निवेशकों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अमृतसर से आए सभी व्यापारियों का हरियाणा में स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार “इज आफ डूइिंग बिजनेस” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, जिससे व्यापारियों को पारदर्शी, सरल एवं सुगम प्रक्रियाएं सुनिश्चित हो सकें।

उन्होंने कहा कि हरियाणा आज देश के प्रमुख औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक हब के रूप में उभर रहा है, जहां निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि अमृतसर के अतिरिक्त दिल्ली के खारी बावली तथा भगीरथ पैलेस जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों के विस्तार को भी राई (सोनीपत) क्षेत्र में पहले ही स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जिससे इस क्षेत्र को एक बड़े वाणिज्यिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि हरियाणा सरकार व्यापारियों के साथ हर कदम पर खड़ी है और प्रदेश में निवेश करने वाले प्रत्येक उद्यमी को पूर्ण सहयोग एवं सुरक्षा प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, चीफ कॉर्डिनेटर इंडस्ट्री सुनील शर्मा भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X