Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित • वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की सबसे बड़ी ताकत है पर्याप्त नींद, जानें क्यों है जरूरी

Updated on Monday, April 27, 2026 13:57 PM IST

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर नींद को कम महत्व देते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट स्वास्थ्य की सबसे बड़ी ताकत बताते हैं। पर्याप्त और गहरी नींद न सिर्फ शरीर को आराम देती है, बल्कि पूरे स्वास्थ्य और ताजगी के लिए बेहद जरूरी है। नेशनल हेल्थ मिशन का कहना है कि अच्छी नींद से बेहतर स्वास्थ्य होता है। रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना चाहिए। सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें, नियमित समय पर सोएं और जागें, कमरे को अंधेरा और शांत रखें। इन छोटी आदतों से नींद की क्वालिटी सुधरती है और जीवन स्वस्थ के साथ खुशहाल बनता है।


अच्छी नींद लेने से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है और जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है। नींद की कमी से वजन बढ़ना, तनाव, थकान और कई बीमारियां हो सकती हैं। वहीं, नियमित अच्छी नींद कई फायदे देती है। सबसे पहले, यह वजन नियंत्रण में बहुत मददगार साबित होती है। अच्छी नींद हार्मोन को संतुलित रखती है, जिससे भूख नियंत्रित रहती है और ज्यादा खाने की आदत नहीं पड़ती। इससे मोटापा और संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है।


दूसरा बड़ा फायदा है मानसिक तनाव और थकान में कमी। गहरी नींद लेने से दिमाग शांत रहता है, चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याएं कम होती हैं। व्यक्ति ज्यादा सकारात्मक और एनर्जी से भरपूर महसूस करता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों में सुधार होता है। अच्छी नींद इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है, जिससे बीमारियां कम लगती हैं और शरीर जल्दी रिकवर करता है।


तीसरा बड़ा फायदा है कि नींद हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में सहायक है। यह ग्रोथ हार्मोन, कोर्टिसोल जैसे हार्मोन को सही स्तर पर रखती है, जो शरीर के विकास, मेटाबॉलिज्म और तनाव को खत्म करने के लिए जरूरी हैं। नींद की कमी से हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं जन्म ले सकती हैं।
चौथा महत्वपूर्ण फायदा है बेहतर याददाश्त और फोकस में वृद्धि। नींद के दौरान दिमाग जानकारी को प्रोसेस करता है और यादों को मजबूत बनाता है। अच्छी नींद लेने वाले लोग ज्यादा एकाग्र रहते हैं, सीखने की क्षमता बढ़ती है और काम में उत्पादकता आती है।

Have something to say? Post your comment
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

: चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

: गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

: बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

X