Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

सरकारी स्कूलों में लगातार घटते दाखिले शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न : सैलजा

Updated on Monday, April 27, 2026 19:18 PM IST

सिरसा : सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में सरकारी स्कूलों में लगातार घटते दाखिलों के ताज़ा आंकड़े राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करते हैं। हाल ही में सामने आए आंकड़ों के अनुसार केवल एक वर्ष में ही लगभग 3,92,983 बच्चों के दाखिले कम हुए हैं, जो करीब 18 प्रतिशत की गिरावट दर्शाते हैं। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है, विशेषकर तब जब पिछले 6 वर्षों से लगातार नामांकन में कमी दर्ज की जा रही है। सांसद ने कहा कि एक साजिश के तहत सरकारी स्कूलों को बंद करने जा रही है।


सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि सरकारी स्कूलों में लगातार घटते दाखिलों के ताज़ा आंकड़े स्पष्ट संकेत है कि आम जनता का भरोसा सरकारी शिक्षा व्यवस्था से धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है। अगर सरकार की शिक्षा नीति बेहतर होती तो सरकारी स्कूलों में अविभावक बच्चों का दाखिल कराने के लिए आगे आते पर हो इसका उलट रहा है अविभावक सरकारी स्कूलों से बच्चों को निकालकर प्राइवेट स्कूलों में दाखिला करवा रहे हैं।


आंकड़े स्पष्ट संकेत दे रहे है कि शहरी क्षेत्रों खासकर महानगरों के स्कूलों में दाखिलों में बड़ी कमी आई है। फरीदाबाद, गुरूग्राम, करनाल, पानीपत, हिसार, भिवानी जींद, सिरसा, फतेहाबाद इसके ताजा उदाहरण है। सरकार को इन आंकडों से ही सबक लेकर जल्द प्रभावी कदम उठाना चाहिए। अगर सरकार ने शुरू में ही सरकारी स्कूलों में दाखिलों को लेकर अभियान चलाकर अविभावकों को भरोसे में लिया होता इतनी गंभीर स्थिति न होती।
कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाया जा रहा प्रवेश उत्सव जैसे अभियान केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं। यदि वास्तव में शिक्षा को प्राथमिकता दी जाती, तो स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ती, न कि इस प्रकार घटती। कई सरकारी स्कूल आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं कहीं पर्याप्त कक्षाएं नहीं हैं, तो कहीं शौचालय, पेयजल और डिजिटल संसाधनों की भारी कमी है।


सांसद ने यह भी कहा कि शिक्षकों के हजारों पद खाली पड़े हैं, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई सीधे प्रभावित हो रही है। एक ओर सरकार शिक्षा सुधार की बात करती है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर स्कूलों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। ऐसे हालात में अभिभावक मजबूर होकर निजी स्कूलों की ओर रुख कर रहे हैं।


कुमारी सैलजा ने चिराग योजना पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह नीति सरकारी स्कूलों को मजबूत करने के बजाय उन्हें कमजोर करने की दिशा में काम कर रही है। सरकार स्वयं बच्चों को निजी स्कूलों में भेजने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, जो शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा देने जैसा है। यह नीति गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है।

उन्होंने विशेष चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में मुख्य रूप से गरीब, वंचित और पिछड़े वर्ग के बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं। यदि इन स्कूलों की स्थिति लगातार खराब होती रही, तो समाज के इन वर्गों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सपना अधूरा रह जाएगा। यह सामाजिक असमानता को और बढ़ाने का कार्य करेगा, जो किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

सांसद ने हरियाणा सरकार से मांग की कि वह तुरंत प्रभाव से सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए। शिक्षकों के खाली पदों को शीघ्र भरा जाए, बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का कर्तव्य है कि हर बच्चे को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, ताकि वह देश और समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।


भाजपा सांसद की टिप्पणी पर कुमारी सैलजा का तीखा विरोध सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा की राज्यसभा सांसद द्वारा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री के प्रति की गई टिप्पणी को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जनप्रतिनिधियों को अपने शब्दों का चयन जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए, क्योंकि ऐसी टिप्पणियां लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा को आहत करती हैं।
सैलजा ने कहा कि भजनलाल जी 36 बिरादरी के सम्मानित नेता रहे हैं और चंद्रमोहन बिश्नोई को जनता ने कई बार विधायक चुनकर उनके प्रति अपना विश्वास जताया है। उन्होंने से इस बयान पर सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए भविष्य में इस तरह की भाषा से परहेज करने की अपील की।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X