Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

स्वर्गीय चौधरी भजनलाल एवं विधायक चंद्रमोहन पर की गई अमर्यादित टिप्पणी शर्मनाक, अस्वीकार्य व प्रदेश की जनता का अपमान है : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Monday, April 27, 2026 19:21 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सांसद रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी एवं विधायक चंद्रमोहन के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बयान पूरी तरह शर्मनाक, अस्वीकार्य और प्रदेश की जनता का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान न केवल राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार करते हैं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सभ्यता पर भी प्रश्नचिह्न लगाते हैं। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्तियों से संयमित भाषा, शालीन व्यवहार और गरिमापूर्ण आचरण की अपेक्षा की जाती है। विशेष रूप से जब बात किसी दिवंगत जननेता की हो, जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा, प्रदेश के विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में समर्पित किया हो, तब इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी भजनलाल हरियाणा की राजनीति के एक मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने प्रदेश को नई दिशा देने, विकास कार्यों को गति देने तथा आमजन की आवाज को सत्ता तक पहुंचाने का कार्य किया। प्रदेश की जनता आज भी उनके योगदान को सम्मान और आदर के साथ याद करती है। ऐसे महान नेता के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है।


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि केवल स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी ही नहीं, बल्कि उनके पुत्र एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा वर्तमान विधायक चंद्रमोहन के बारे में भी जिस प्रकार की शब्दावली का प्रयोग किया गया, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं, राजनीतिक संस्कारों और सामाजिक शुचिता से कोसों दूर है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह हो सकता है, लेकिन व्यक्तिगत कटाक्ष और अमर्यादित भाषा किसी भी सभ्य लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं हो सकती।


उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं में बढ़ता अहंकार और सत्ता का दुरुपयोग अब उनके बयानों और व्यवहार में साफ दिखाई देने लगा है। राजनीति में अहंकार, अभद्रता और विरोधियों के प्रति अपमानजनक रवैया पतन की पहली निशानी होती है। जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर ऐसे व्यवहार का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा नेतृत्व को इस पूरे मामले पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।


इसके लिए रेखा शर्मा को एवं भाजपा को सार्वजनिक रूप से चौधरी भजनलाल परिवार, चंद्रमोहन तथा प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही संबंधित सांसद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर यह संदेश देना चाहिए कि भाजपा में भी राजनीतिक मर्यादाओं का सम्मान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने वरिष्ठ नेताओं, जननायकों और लोकतांत्रिक परंपराओं के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। किसी भी नेता के सम्मान पर आंच आई तो कांग्रेस पार्टी मजबूती से उसका विरोध करेगी और जनता की भावनाओं की आवाज बनकर खड़ी रहेगी।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X