Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

नई सड़क बनाने के लिए 35 वर्ष के लिए लीज पर ली जाएगी भूमि, चार करोड़ की राशि राज्य सरकार रेलवे को देगी : अनिल विज

Updated on Tuesday, April 28, 2026 19:52 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला कैंट के रंगिया मंडी से जीटी रोड तक प्रस्तावित नई सड़क बनाने हेतु रेलवे से भूमि लीज पर लेने की मंजूरी राज्य सरकार द्वारा प्रदान कर दी गई है और जल्द ही यहां सड़क बनाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसी प्रकार, अम्बाला छावनी के शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ (आईडीटीआर) और ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ (एटीएस) स्थापित करने के लिए भूमि नगर परिषद से परिवहन विभाग को स्थानांरित करने की मंजूरी भी राज्य सरकार से मिल चुकी है। विज ने कहा कि दोनों कार्यों के लिए मंजूरी मिलने से अब सड़क निर्माण और ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ (आईडीटीआर) और ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ (एटीएस) की स्थापना जल्द कराने पर कार्य किया जाएगा।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बन रही नई रोड
ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला कैंट के रंगिया मंडी से जीटी रोड तक नई रोड को बनाया जा रहा है। नई रोड के बनने से छावनी के मुख्य सदर बाजार व महेशनगर क्षेत्र से जीटी रोड को नई कनेक्टिविटी मिलेगी जिसका वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। तैयार योजना के अनुसार नई रोड रंगिया मंडी ओवरब्रिज से जीटी रोड तक लगभग साढ़े 500 मीटर लंबी होगी जबकि यह 10 मीटर चौड़ी होगी। रोड डेडिकेटिड रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के साथ-साथ जीटी रोड तक बनाई जाएगी। यह रोड आने वाले समय में लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी। अब तक लोगों को जीटी रोड पर आने के लिए स्टाफ रोड से जीटी रोड की ओर जाना पड़ता है, मगर अब शहर के बीचों बीच से जीटी रोड जाने के लिए नया रास्ता लोगों के लिए उपलब्ध होगा।


13 एकड़ में बनेगा आईडीटीआर व एटीएस संस्थान, 11.40 करोड़ की राशि मंजूर
परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ (आईडीटीआर) और ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ (एटीएस) स्थापित करने के लिए भूमि नगर परिषद से परिवहन विभाग स्थानांरित करने की मंजूरी राज्य सरकार से मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि लगभग 13 एकड़ में यह संस्थान स्थापित होगा जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा 11.49 करोड़ की राशि पूर्व में ही स्वीकृत कर दी गई थी। इस संस्थान की स्थापना से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ों लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होगें तथा हजारों प्रशिक्षित युवाओं को और अधिक हुनरमंद बनाने अर्थात अधिक कौशलयुक्त तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन की स्थापना से प्रति सप्ताह लगभग 300 वाहनों की फिटनेस की जांच की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X