Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

महिलाओं द्वारा निकाली गई मशाल जुलूस यात्रा कांग्रेस व इंडी गठबंधन के कफन में आखिरी कील साबित होगी : नायब सैनी

Updated on Wednesday, April 29, 2026 19:52 PM IST

चंडीगढ़ : महिला आरक्षण के समर्थन में मंगलवार को देर सायं राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा की अगुवाई में मशाल जुलूस यात्रा निकाली गई। पंचकूला के सेक्टर-7-8 लाइट प्वाइंट से लेकर डीसी स्कूल तक निकाली गई इस यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा भी शामिल हुए। मशाल यात्रा में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस पार्टी व इंडी गठबंधन को महिला विरोधी बताया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक महिला आरक्षण को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रवैया महिलाओं के प्रति हमेशा ही निराशाजनक रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आधी आबादी के अधिकारों की अनदेखी करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। उन्होंने कहा कि जब लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल पेश किया, तब विपक्ष का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इस महत्वपूर्ण विधेयक को आगे बढ़ाने में बाधा डालने का काम किया।


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज देशभर की महिलाएं कांग्रेस के इस व्यवहार से आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण कोई सौगात नहीं, बल्कि महिलाओं का अधिकार है। सैनी ने कहा कि पीएम मोदी महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला में निकाला गया यह मशाल जुलूस केवल एक प्रतीक नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के अधिकारों के लिए उठी एक सशक्त आवाज है। उन्होंने कहा कि यह जुलूस कांग्रेस और इंडी गठबंधन के कफन में एक कील साबित होगा, क्योंकि जनता अब कांग्रेस के असली चेहरे को पहचान चुकी है।


मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को उनका हक दिलाने के समर्थन में सत्र बुलाया था, लेकिन कांग्रेस अपने पुराने रवैये पर अड़ी रही जोकि बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो ससंद में गलती की थी उस गलती को हरियाणा विधानसभा में सुधारने का कांग्रेस के पास मौका था, लेकिन कांग्रेस ने यहां भी महिलाओं का अपमान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस के रवैये स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के प्रति गंभीर नहीं हैं


मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी महिलाओं से वोट तो लेती है, लेकिन जब उनके अधिकारों की बात आती है तो पीछे हट जाती है। उन्होंने कहा कि यह दोहरा चरित्र अब जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विकसित भारत का संकल्प लिया है उसमें महिलाओं की प्रमुख भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं लोकसभा और विधानसभा में अधिक संख्या में पहुंचेंगी, तब देश की प्रगति को नई गति मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X