Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

चंडीगढ़ के कारोबारी से 2 करोड़ की रंगदारी के मामले में अंबाला पुलिस ने पकड़े दो शूटर, गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर मिली जान से मारने की धमकी

Updated on Wednesday, April 29, 2026 19:54 PM IST

चंडीगढ़/अंबाला : चंडीगढ़ के एक प्रमुख कारोबारी से कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस धमकी के तार हरियाणा के अंबाला से जुड़े हैं, जहाँ पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के दो शार्प शूटरों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये शूटर चंडीगढ़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। कारोबारी को दी परिवार सहित खत्म करने की धमकी 'प्रिज्म सर्विसेज' के मालिक और खरड़ निवासी कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल की शाम उनके पास अज्ञात नंबरों से कॉल और वॉयस मैसेज आए। फोन करने वाले ने खुद को गोदारा गैंग का सदस्य बताते हुए पहले 1 करोड़ और फिर 2 करोड़ रुपये की मांग की। आरोपियों ने कारोबारी को डराते हुए कहा कि उनकी हर गतिविधि पर गैंग की नजर है और 24 घंटे के भीतर पैसे न देने पर उन्हें व उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इस मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज की है।


एसटीएफ अंबाला की बड़ी कामयाबी
एक तरफ चंडीगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही थी, वहीं दूसरी ओर हरियाणा एसटीएफ (STF) ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पास से दो संदिग्धों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ गुज्जर (निवासी आगरा) और नितिन उर्फ जट्टा (निवासी भरतपुर) के रूप में हुई है। इनके पास से .32 बोर की देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।


विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर साजिश
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्हें गैंगस्टर रोहित गोदारा, जयप्रकाश उर्फ जेपी और वीरेंद्र उर्फ चारण ने हथियार मुहैया कराए थे। उन्हें अंबाला के रास्ते चंडीगढ़ भेजकर किसी बड़ी टारगेट किलिंग या हमले को अंजाम देने का जिम्मा सौंपा गया था। फिलहाल पुलिस इन शूटरों और कारोबारी को मिली धमकी के बीच के पुख्ता कनेक्शन खंगाल रही है। पीड़ित कारोबारी ने पुलिस से अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X