Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

हांसी के लोगों को जल्द मिलेगा भाखड़ा नहर का पानी, दूर होगी पानी किल्लत

Updated on Thursday, April 30, 2026 20:16 PM IST

हांसी : हरियाणा के हांसी जिले के लोगों को हर वर्ष गर्मी के मौसन में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। इस वजह से उन्हें अपने दिनचर्या के कार्यों को पूरा करने में कई दिक्कतें होती हैं। अब इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए भाखड़ा नहर का पानी जिले को देने का फैसला किया। पाइपलाइन के जरिए भाखड़ा नहर के पानी को जिले के लोगों को देने का फैसला किया गया। प्रशासन की तरफ से इसकी पूरी रूपरेखा निर्धारित की गई है, जिसे अब लगभग जमीन पर उतारा जा चुका है। आगामी 30 मई को यह परियोजना पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। पहले 15 मई तक इस परियोजना को जमीन पर उतारे जाने का फैसला किया गया था, लेकिन, एनएचएआई और बीएसएनएल से तालमेल स्थापित नहीं होने की वजह से यह अपने तय समय तक पूरा नहीं हो पाई। इसके बाद अब खबर आई है कि 30 मई तक इस परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा। इसे जिले के लोगों के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है।


प्रशासन का कहना है कि अगर अपने तय समय तक यह परियोजना धरातल पर उतरने में सफल हुई, तो जिले के लोगों को गर्मियों के मौसम में बहुत राहत मिलेगी, क्योंकि यहां के लोगों को गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है।


परियोजना को पूरा करने में 68 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। आधा काम हो चुका है। अब बचा आधा काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। इस परियोजना को कैसे अपने निर्धारित समय अवधि तक पूरा करना है, इस दिशा में पूरी रूपरेखा निर्धारित की जा चुकी है और इसे जल्द ही धरातल पर उतारने जाने की प्रक्रिया जारी है। अगर अपने निर्धारित समय तक इस परियोजना से जुड़ा काम पूरा हुआ है, तो 1 जून से जिले के लोगों को स्वच्छ पानी मिलना शुरू हो जाएगा।


हांसी के एसडीएम ने बताया कि 27 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। अब तक लगभग 13 किलोमीटर तक का काम पूरा हो चुका है। पाइपलाइन के लिए 1 मीटर व्यास वाली डक्टाइल आयरन पाइप का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो पानी की सप्लाई को मजबूत और टिकाऊ बनाएगी।


एमडीएम ने बताया कि प्रशासन की तरफ से इस परियोजना को पूरा करने की दिशा में हो रहे कार्यों की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है। जहां कहीं पर भी किसी भी प्रकार की विसंगति पाई जा रही है, तो उसे तत्काल दूर किया जा रहा है। मौजूदा समय में इस परियोजना को लेकर युद्ध स्तर पर काम हो रहा है। हमें पूरी उम्मीद है कि जल्द ही यह पूरा हो जाएगा।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X