Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

अम्बाला रिंग रोड से गांव पंजोखरा साहिब आना-जाना होगा आसान, गांव में तीन अंडरपास और डेढ़ किलोमीटर लंबी सर्विस लेन बनेगी : अनिल विज

Updated on Thursday, April 30, 2026 20:32 PM IST

अम्बाला : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला में बन रही रिंग रोड से गांव पंजोखरा साहिब की ओर आना-जाना बेहद आसान होगा। रिंग रोड तक आने-जाने के लिए गांव पंजोखरा साहिब में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा तीन अंडरपास तथा लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सर्विस लेन बनाई जा रही है। विज अम्बाला छावनी में अपने आवास पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से चर्चा के उपरांत गांव पंजोखरा साहिब के निवासियों से बातचीत कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि रिंग रोड से दूसरी तरफ भी आने-जाने के लिए गांव के निवासियों को दिक्कत नहीं होगी और निश्चित अंतराल के बाद तीन अंडरपास यहां पर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के ठीक पास से एक सर्विस लेन भी बनाई जा रही है जिसकी कनेक्टिविटी रिंग रोड पर होगी।


इससे पहले, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीके सिन्हा ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को बताया कि रिंग रोड पर जो तीन अंडरपास हैं वह जड़ौत-पंजोखरा साहिब रोड, बसौली-पंजोखरा साहिब रोड और तिसम्बली-पंजोखरा साहिब रोड पर है। तीनों अंडरपास के जरिए ग्रामवासी रिंग रोड के दोनों तरफ आसानी से आ-जा सकेंगे और रिंग रोड पर भी चढ़ने के लिए सर्विस लेन से रास्ता उपलब्ध होगा।


वहीं, इस मौके पर मौजूद गांव पंजोखरा साहिब निवासियों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बनाई जा रही रिंग रोड के लिए उनका धन्यवाद जताया। ग्रामवासियों ने कहा कि गांव में ही रिंग रोड पर तीन अंडरपास और सर्विस लेन बनने से उन्हें आने-जाने में दिक्कत उत्पन्न नहीं होगी।
गौरतलब है कि पूर्व में पंजोखरा साहिब के निवासियों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात करते हुए उन्हें रिंग रोड तक आने-जाने के लिए सर्विस लेन बनाने की मांग की थी जो अब पूरी हो चुकी है।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बन रही 40 किमी. लंबी रिंग रोड
ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला में लगभग 40 किमी. लंबी सिक्स लेन ग्रीनफील्ड रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है जोकि आगामी समय में जल्द पूरा होने वाला है। रिंग रोड निर्माण का उद्देश्य शहर के ट्रैफ़िक जाम को कम करना है। इस परियोजना के तहत एनएच 152, एनएच-344, एनएच-444A और एनएच-44 (दिल्ली-जलंधर) को आपस में जोड़ा जाएगा जिससे अंबाला छावनी और शहर क्षेत्र में ट्रैफ़िक जाम की समस्या दूर होगी और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X