Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

एचटेट परीक्षा परिणाम घोटाले की हर हाल में सीबीआई जांच हो : दिग्विजय चौटाला

Updated on Thursday, April 30, 2026 20:34 PM IST

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने एक बार फिर से वर्ष 2024 के एचटेट परीक्षा परिणाम घोटाले की सीबीआई जांच करवाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के आज सैकड़ों कर्मचारी काम छोड़कर बोर्ड के खिलाफ धरने पर बैठे है, ऐसे में हरियाणा सरकार को इस मामले की गंभीरता को समझते हुए इसकी सीबीआई जांच करवानी चाहिए। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि बोर्ड द्वारा एचटेट-2024 परीक्षा की आंसर शीट नष्ट करने की आशंका के चलते कर्मचारियों द्वारा इसका विरोध करने पर बोर्ड द्वारा उन पर एक्शन लेने की धमकी देकर डराने की कोशिश की जा रही है। दिग्विजय ने कहा कि बोर्ड के कर्मचारियों का साफ-साफ कहना है कि यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है और इस बीच बोर्ड ओएमआर शीट को नष्ट करने में लगा हुआ है ताकि घोटाले से संबंधी कोई रिकॉर्ड बोर्ड के पास न बचे। दिग्विजय ने कहा कि पिछले चार महीनों से जेजेपी लगातार इस बड़े घोटाले की जांच की मांग उठा रही है। यहां तक कि जेजेपी और इनसो ने प्रदेशभर में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम अनेक सबूतों के साथ ज्ञापन भी सौंपे। दिग्विजय ने कहा कि लंबे समय से इस गंभीर मामले पर सरकार की चुप्पी से ये जाहिर होता है कि भाजपा सरकार बिना पर्ची और बिना खर्ची का ढोंग कर रही है और गड़बड़ी करने वाले लोगों को बचाने में लगी हुई है। दिग्विजय ने कहा कि सरेआम एचटेट परीक्षा परिणाम में बड़ा घोटाला किया गया है और यह लाखों युवाओं के साथ बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले की सही से जांच न होने और घोटाला करने वाले सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने तक जेजेपी शांत नहीं बैठेगी। दिग्विजय ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने इस घोटाले पर कोई एक्शन नहीं लिया तो जेजेपी-इनसो बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत इस घोटाले से संबंधित ओएमआर शीट व अन्य संबंधित सभी रिकॉर्ड को सुरक्षित करें ताकि इस मामले की सही से जांच हो सके और दोषियों को सजा मिल सके।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X