Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, लगातार बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त : कुमारी सैलजा

Updated on Friday, May 01, 2026 20:06 PM IST

सिरसा : सांसद कुमारी सैलजा ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के कारण आम जनता की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। सांसद ने केंद्र सरकार से मांग की कि बढ़ती महंगाई पर तुरंत नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और आम जनता, विशेषकर गरीब एवं मजदूर वर्ग को राहत प्रदान की जाए।


सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 993 रुपये और 05 किलो वाले छोटे सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपये की हालिया वृद्धि सीधे तौर पर आम आदमी, छोटे व्यवसायियों और मजदूर वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाली है। गैस के दाम बढ़ने का असर केवल रसोई तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे हर वस्तु और सेवा की कीमतों में वृद्धि होती है, जिससे महंगाई का दायरा और व्यापक हो जाता है।


सांसद कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार धीरे-धीरे ऐसी नीतियां लागू कर रही है जिनसे आम लोगों की जिंदगी और कठिन होती जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद लगातार महंगाई बढ़ना इस बात का संकेत है कि सरकार आम जनता की बजाय केवल अपने राजनीतिक हितों पर ध्यान दे रही है। सांसद ने विशेष रूप से कहा कि 05 किलो के छोटे सिलेंडर की कीमत में वृद्धि उन मजदूरों और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए बड़ा झटका है, जो पहले ही महंगाई से जूझ रहे हैं।


कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से मांग की कि बढ़ती महंगाई पर तुरंत नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और आम जनता, विशेषकर गरीब एवं मजदूर वर्ग को राहत प्रदान की जाए। सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही चेताया था कि चुनाव समाप्त होते ही भाजपा सरकार मंहगाई की मार और तेज करेगी आज वहीं स्थिति देश के सामने है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि से हर वस्तु पर इसका प्रभाव पडेगा।


मजदूर दिवस पर भाजपा सरकार की ओर से दिया गया तोहफा वास्तव मे श्रमिकों और गरीब वर्ग के साथ अन्याय का प्रतीक है। मजदूर दिवस पर विशेष संदेश मजदूर दिवस के अवसर पर कुमारी सैलजा ने कहा कि देश के श्रमिक वर्ग की कठिनाइयां लगातार बढ़ रही हैं। महंगाई, रोजगार की अनिश्चितता और जीवन यापन की बढ़ती लागत ने मजदूरों की स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। सांसद ने कहा कि सरकार को श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, न कि उनकी परेशानियों को और बढ़ाने वाले निर्णय लेने चाहिए।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X