Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

आर्थिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक मूल्यों को भी सशक्त कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

Updated on Saturday, May 02, 2026 20:35 PM IST

रेवाड़ी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा संतों और वीरों की भूमि है, जिसकी संस्कृति में सेवा, त्याग और धर्म का विशेष स्थान है। हरियाणा सरकार अपनी संस्कृति के अनुरूप प्रदेश में आर्थिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक व आध्यात्मिक मूल्यों को भी सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बात शनिवार को रेवाड़ी के गोकलपुरा शिव मंदिर आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक व आध्यात्मिक मूल्यों के विकास के लिए सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को तीर्थस्थलों की यात्रा करवाने सहित अन्य कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोकलपुरा का प्राचीन शिव मंदिर आश्रम हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं का जीवंत केंद्र है। महाभारत काल में निर्मित हुआ यहां का प्राचीन शिव मंदिर हमारे गौरवशाली अतीत का साक्षी है।

उन्होंने आश्रम में करवाए जा रहे तीन दिवसीय महारूद्री यज्ञ और विशाल भंडारे के आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला तथा सेवा व समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने स्वामी धीरज गिरी महाराज द्वारा चलाए जा रहे पशु अस्पताल व गौसेवा के कार्यों, गरीब व बेसहारा कन्याओं के विवाह तथा गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों को भी मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए उनकी सराहना की।

नायब सिंह सैनी ने बताया कि 2014 में जब हरियाणा में भाजपा सरकार बनी थी, तब गौसेवा व गौ-संरक्षण के लिए दो करोड़ रुपये का बजट था। जिसे बढ़ाकर 600 करोड़ रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौवंश के संरक्षण के लिए गौशालाओं व नंदीशालाओं को निरंतर आर्थिक मदद दी जा रही है। उन्होंने स्वामी धीरज गिरी महाराज से आग्रह किया कि वे आश्रम द्वारा संचालित गौशाला का पंजीकरण करवाएं, ताकि गौशाला को सरकारी मदद दी जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भंडारा सेवा, समर्पण और समानता का जीवंत प्रतीक है। भंडारे की परंपरा हमें ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से भी जोड़ती है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री का दायित्व संभालने के बाद से श्री नरेंद्र मोदी सनातन धर्म का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कर करोड़ों देशवासियों का संकल्प पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने सोमनाथ, केदारनाथ, बद्रीनाथ और काशी विश्वनाथ जैसे प्रमुख हिंदू तीर्थस्थलों का विकास और जीर्णोंद्धार करवाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, इसी भावना के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश के बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं के लिए ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ शुरू की गई है। इसके तहत बसों व ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रयागराज में महाकुंभ तथा अयोध्या धाम आदि की यात्रा करवाई गई है। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि साल 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद अहीरवाल के युवाओं को सबसे ज्यादा नौकरियां मिली हैं।

उन्होंने कहा कि आज दक्षिण हरियाणा के इस इलाके में लॉजिस्टिक हब, यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज, नेशनल हाईवे और एलिवेटेड रोड बनाए गए हैं जिनके कारण यह क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। अहीरवाल के इस इलाके की आज चारों तरफ से कनेक्टिविटी हो गई है, जिसके कारण आज यहां उद्योग जगत भी फल-फूल रहा है। इस मौके पर स्वामी धीरज गिरी महाराज, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, जिला प्रभारी नसीम अहमद, पूर्व विधायक रणधीर कापड़ीवास, संदीप हिंदुस्तानी, मुकेश कापड़ीवास तथा गोकलपुरा के सरपंच अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X