Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

पर्ल चौधरी का शपथ ग्रहण समारोह, हरियाणा महिला कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार

Updated on Monday, May 04, 2026 21:43 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा महिला कांग्रेस की नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्षा पर्ल चौधरी का शपथ ग्रहण समारोह आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, चंडीगढ़ में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्रसिंह हुड्डा एवं महिला अध्यक्ष अल्का लांबा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान पर्ल चौधरी ने संगठन को मजबूत करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इसे और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने पर्ल चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि पार्टी को उनसे काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पर्ल चौधरी अपने नेतृत्व और कार्यशैली से महिला कांग्रेस को नई दिशा देंगी तथा संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि महिला कांग्रेस पार्टी की एक मजबूत कड़ी है और पर्ल चौधरी के नेतृत्व में यह संगठन और अधिक सशक्त होकर जनता के बीच अपनी प्रभावी भूमिका निभाएगा।

पर्ल चौधरी ने अपने संबोधन में शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार उनके प्रमुख लक्ष्य रहेंगे। समारोह के अंत में सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पर्ल चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस शपथ ग्रहण समारोह में अलका लंबा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस, रणदीप सिंह सुरजेवाला सांसद एवं महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद, वरुण मुलाना सांसद, कर्मवीर बौद्ध सांसद, गीता भुक्कल विधायक, दिव्यांशु बुद्धिराजा, पूनम चौहान हरियाणा कांग्रेस सेवा दल सुधा भारद्वाज, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं मेयर प्रत्याशी पंचकूला नगर निगम एवं कहीं कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X