Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

हरियाणा में मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है प्रदेश की जनताः कुमारी सैलजा

Updated on Monday, May 04, 2026 21:43 PM IST

सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में बिगड़ती प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। हाल ही में सामने आई घटनाओं और समाचार रिपोर्टों का हवाला देते हुए सांसद ने कहा कि प्रदेश में सिस्टम पूरी तरह से चरमरा गया है और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि दमकल विभाग के कर्मचारियों की लंबी हड़ताल, फायर सिस्टम की विफलता और लापरवाही के चलते एक युवती की मौत होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। यह घटना केवल एक हादसा नहीं बल्कि प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट उदाहरण है। जब आपातकालीन सेवाएं ही ठप पड़ जाएं, तो यह सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।

कुमारी सैलजा ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहरों में फैली गंदगी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सड़को पर कूड़े के ढेर लगना, बीमारियों का खतरा बढ़ना और नागरिकों का जीवन प्रभावित होना दर्शाता है कि सरकार शहरी प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही है। जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है, जो किसी भी सरकार की पहली जिम्मेदारी होती है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि दमकल विभाग और नगर निकायों में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं, कर्मचारियों पर अत्यधिक कार्यभार है और उन्हें पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध नहीं हैं। कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर सरकार केवल हालात बिगड़ने का इंतजार कर रही है, जो बेहद गैर जिम्मेदाराना रवैया है।

सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार से मांग की कि आपातकालीन सेवाओं को तुरंत प्रभाव से सुचारू किया जाए, कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से निकाला जाए, शहरी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए ठोस और स्थायी कदम उठाए जाएं।

कुमारी सैलजा कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही हालात नहीं संभाले, तो प्रदेश में स्थिति और भयावह हो सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। सांसद ने कहा कि हरियाणा की जनता सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित जीवन की हकदार है, लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों ने उसे संकट में डाल दिया है।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X