Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

हरियाणा की हालत देखने की बजाए, पंजाब के दौरों में व्यस्त हैं मुख्यमंत्री- भूपेंद्र हुड्डा

Updated on Monday, May 04, 2026 21:45 PM IST

पंचकूला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंचकूला की जनता से कांग्रेस के समर्थन में वोट की अपील की। उन्होंने कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज और सभी 20 पार्षद प्रत्याशियों से मुकाकात की व विशेष पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पंचकूला निगम चुनाव में कांग्रेस की प्रबल जीत का भरोसा जताया।
हुड्डा ने कहा कि तीनों निगमों के चुनाव कांग्रेस के पक्ष में जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 11 वर्षों में पंचकूला में कोई विकास नहीं हुआ। सड़कें टूटी हुई हैं और शहर की स्थिति बेहद खराब है। पंचकूला प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ से सटा हुआ शहर है, फिर भी यहां विकास की उपेक्षा हुई है।


हुड्डा ने पंचकूला निगम में 160 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि घोटाले को बड़े स्तर पर अंजाम दिया गया है। हुड्डा ने कहा कि बीजेपी के मेयर उम्मीदवार के पास ही पहले सड़कों के निर्माण का ठेका था। हुड्डा ने पूछा कि जिसने सड़कें ऐसी बनाई हैं, वह मेयर बनकर क्या विकास कर सकता है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य अब देश का सबसे असुरक्षित राज्य बन चुका है। यहां बेरोजगारी चरम पर है, ऑर्गनाइज्ड क्राइम बढ़ रहा है और लगातार रंगदारी व फिरौती मांगी जा रही है। उन्होंने कई व्यापारियों से फिरौती मांगे जाने का उदाहरण दिया। लेकिन प्रदेश की इस हालत पर ध्यान देने की बजाए मुख्यमंत्री पंजाब के दौरे करने में बिजी हैं। लेकिन हरियाणा की हालत देखकर बीजेपी को ना पंजाब की जनता वोट करेगी और ना ही पंचकूला की।


हुड्डा ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर कहा कि 1966 से 2014 तक प्रदेश पर 60 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, जो इन 11 वर्षों में बढ़कर पांच लाख करोड़ रुपये हो गया है। HSVP को गरीब और मध्यम वर्ग को प्लॉट देने के लिए बनाया गया था, लेकिन अब प्लॉटों की नीलामी में प्रॉपर्टी डीलर खरीद रहे हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी के ट्रिपल इंजन सरकार वाले बयान पर कहा कि पिछले 12 वर्षों से ट्रिपल इंजन की सरकार है, लेकिन तीनों इंजन फेल हो चुके हैं। निगमों में भ्रष्टाचार चरम पर है। फरीदाबाद में 200 करोड़ की सड़कें फाइलों में बन गईं, पंचकूला में 160 करोड़ गायब हो गए, रोहतक में भूमि घोटाला हुआ। सफाई, ठेकेदारी और अन्य घोटालों की श्रृंखला चल रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने पंचकूला की मौजूदा समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पानी निकासी, सीवरेज, सफाई और सीसीटीवी की दुर्दशा सबके सामने है। कांग्रेस निगमों में भ्रष्टाचार समाप्त कर पंचकूला को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाएगी।


महिला आरक्षण पर हुड्डा ने कहा कि बीजेपी केवल बातें कर रही है और इसे परिसीमन के साथ जोड़कर लटका रही है। 2023 में बिल पास होने के बाद 2026 में नोटिफिकेशन किया गया, जिससे बीजेपी की नीयत साफ है। कांग्रेस ने निगम चुनाव में 5 में से 4 जगह महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीजेपी ने महिलाओं को टिकट ही नहीं दिए।
पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 15 साल पुरानी TMC सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का फायदा बीजेपी को मिला, जबकि हरियाणा में 11 साल पुरानी बीजेपी सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का फायदा कांग्रेस को मिलेगा।


भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंचकूला निगम चुनाव के लिए कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को मजबूत उम्मीदवार बताते हुए कहा कि कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने पंचकूला की जनता से अपील की कि भ्रष्टाचार पर नकेल कसने और विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।
नेता प्रतिपक्ष के साथ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद वरुण मुलाना, राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध, विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, दिव्यांशु, लहरी सिंह, संजीव भारद्वाज जिलाध्यक्ष संजय चौहान, मनवीर गिल, रविंदर रावल, चाँदवीर हुड्डा, भूपेंद्र भूपी, राजेन्द्र कक्कर, सलीम, संदीप सोही, अनूप कुमार, रोशन लाल, राकेश सोंधी, पंचकूला मेयर उम्मीदवार सुधा भारद्वाज और सभी वार्ड प्रत्याशी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X