Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जनता ने अन्य दलों को नकारा: अनिल विज

Updated on Monday, May 04, 2026 21:46 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कहा कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाब में विकास, सुरक्षा, अवसंरचना और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत ऐतिहासिक है, जो इस बात का संकेत देती है कि वहां की जनता ने अन्य राजनीतिक दलों को नकार दिया है। इसके अलावा, विज ने कहा कि राज्य में हो रहे निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी जीतेगी क्योंकि भाजपा की लहर चल रही है।


विज आज यहां मीडिया कर्मियों द्वारा पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के परिणामों से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पश्चिम बंगाल में भाजपा ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है, उसी प्रकार पंजाब में भी पार्टी नया इतिहास रचेगी। आम आदमी पार्टी छोड़कर आए सात सांसदों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि राज्यसभा के सभापति द्वारा उन्हें मान्यता प्रदान की जा चुकी है। ये सभी सांसद विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हो चुके हैं और अब पार्टी के सम्मानित सदस्य के रूप में पंजाब चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई संगठित राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक अस्थायी व्यवस्था (जुगाड़) मात्र है। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन को मिले व्यापक जनसमर्थन का लाभ उठाकर कुछ लोगों ने समर्थकों का डेटा एकत्र कर एक पार्टी बना ली, जिसकी न तो कोई स्पष्ट विचारधारा है और न ही कोई ठोस कार्यक्रम।


पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश की जनता ने अन्य दलों को परख लिया है और अब विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और जनकल्याण के लिए भाजपा पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने, सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने में भाजपा ही सक्षम है। उन्होंने कहा कि भाजपा नीतियों के साथ चलने वाली पार्टी है और वर्ष 2047 के संकल्प के साथ हम राष्ट्रवाद के ध्येय के साथ अग्रसर है।


उन्होंने आगे कहा कि जहां-जहां चुनाव हुए हैं, वहां भाजपा को निरंतर सफलता मिली है-चाहे वह हरियाणा, दिल्ली, बिहार या अन्य राज्य हों। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल और असम में भी भाजपा ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में होने वाले चुनावों में भी भाजपा इसी प्रकार विजय प्राप्त करेगी।


विज ने कहा कि भाजपा एक मजबूत संगठनात्मक ढांचे वाली पार्टी है, जिसमें बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सुव्यवस्थित संरचना है। कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल में की गई विशाल रैलियों से ही स्पष्ट संकेत मिल गया था कि वहां भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक दल कमजोर और विचारहीन हैं, जो केवल सत्ता प्राप्ति तक सीमित हैं। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रभाव लगातार समाप्त हो रहा है और आने वाले समय में यह पार्टी राजनीतिक परिदृश्य से पूरी तरह गायब हो जाएगी।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X