Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

बंगाल, असम और पांडुचेरी में जनविश्वास और मजबूत नेतृत्व की विजय : डॉ. सतीश पूनिया

Updated on Monday, May 04, 2026 21:50 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने बंगाल, असम और पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की शानदार जीत को ऐतिहासिक और जनविश्वास की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतिफल है।


पश्चिम बंगाल में पहली बार हुई भाजपा की प्रचंड जीत पर डॉ. पूनिया ने कहा कि बंगाल की जनता भय, भ्रष्टाचार और हिंसा के माहौल से मुक्ति चाहती थी और विकास तथा सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहती थी। इसी सोच के साथ जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत बंगाल की जनता के विश्वास और भरोसे की जीत है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से बंगाल में भाजपा ऐतिहासिक जीत हुई है।


डॉ. पूनिया ने कहा कि बंगाल में जनता ने ममता सरकार के भय और भ्रष्टाचार तथा दमन की नीति को उखाड़ फेंका है। जनता ने भाजपा की विकास और राष्ट्रहित की नीति पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में मतदाताओं ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है। लोगों ने भाजपा को जीताकर बंगाल में विकास की राजनीति को चुना है।


डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और जनहितकारी योजनाएं लागू की हैं, उनका प्रभाव पूरे देश में दिखाई दे रहा है। गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे कदमों ने जनता का विश्वास मजबूत किया है, जिसका परिणाम इन चुनावों में स्पष्ट रूप से सामने आया है।


डॉ. पूनिया ने बिहार, बंगाल और असम की जनता का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरी तरह से जनता को समर्पित है। जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा और एनडीए को समर्थन दिया है, पार्टी उस पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता ने तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और बदले की राजनीति को नकारते हुए विकास और पारदर्शिता के मार्ग को चुना है। यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X