Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

रेवाड़ी स्थित सोलर कंपनी में आग का तांडव, 10 घंटे बाद भी काबू पाने की जद्दोजहद जारी

Updated on Thursday, May 07, 2026 19:23 PM IST

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यूटीएल सोलर कंपनी में बुधवार रात लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। रात 11 बजे शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और गुरुवार सुबह होने तक भी आग की लपटें और काले धुएं का गुबार आसमान में साफ दिखाई देता रहा। दमकल विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं लेकिन 10 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भीषण थी कि हर गाड़ी को अब तक 10 से 12 बार पानी के लिए रिफिल करना पड़ा। रेवाड़ी, कोसली, बावल और आसपास के इलाकों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। पूरी रात दमकल कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह सोलर बैटरी बनाने वाली कंपनी है, जहां बड़ी मात्रा में बैटरियां, थिनर और अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे। इसी वजह से आग तेजी से फैलती चली गई और उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही की जाएगी।


पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर लगातार तैनात रही। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की अन्य फैक्ट्रियों और औद्योगिक इकाइयों को सतर्क कर दिया गया, ताकि आग दूसरी कंपनियों तक न फैल सके। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अभी तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।


दमकल अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के साथ-साथ कंपनी के अंदर रखा काफी सामान भी बाहर निकलवाया गया, ताकि नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि तैयार माल को सड़क पर निकालकर सुरक्षित रखा गया है और आसपास की कंपनियों को भी बचाने की कोशिश की गई। हालांकि कंपनी को कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका सही आकलन बाद में किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, फैक्ट्री में मौजूद मशीनें और तैयार माल का पूरा रिकॉर्ड कंपनी प्रबंधन के पास है, जिसके आधार पर नुकसान का आकलन होगा।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X