पंचकुला : ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ (7-10 मई) के उपलक्ष्य में वन हरियाणा गर्ल्स बटालियन के तत्वावधान में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज पंचकुला (सेक्टर-1 एवं सेक्टर-14) की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम मेजर संदीप सांकला स्मारक, सेक्टर-2, पंचकुला में आयोजित हुआ, जहां शहीद मेजर संदीप सांकला की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में कॉलेज की ओर से एलसीसी की एएनओ डॉ. सुमिता चहल उपस्थित रहीं। उन्होंने कैडेट्स को देशभक्ति, बलिदान और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा दी।
यह कार्यक्रम शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम जगाने का एक सार्थक प्रयास था। एनसीसी कैडेट्स ने एक स्वर में कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और वे उनके सपनों को पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। कार्यक्रम में बटालियन के ओर से एनसीओ हवलदार भूपेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कैडेट्स को मेजर संदीप सांकला का जीवन परिचय दिया और साथ ही सिंदूर ऑपरेशन की जानकारी दी।