Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

हरियाणा में बढ़ता अपराध और नशा युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा : कुमारी सैलजा

Updated on Sunday, May 10, 2026 20:27 PM IST

सिरसा की सांसद, कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने हरियाणा में लगातार बढ़ रहे अपराध, नशे और युवाओं के अपराध की ओर बढ़ते रुझान पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार को चेतावनी दी है कि यदि समय रहते हालात पर नियंत्रण नहीं किया गया तो प्रदेश की सामाजिक व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचेगा। कुमारी सैलजा ने जारी बयान में कहा कि कभी देश में विकास, भाईचारे और खुशहाली की पहचान रहा हरियाणा आज अपराध, रंगदारी, फिरौती, हत्या और गोलीबारी की घटनाओं से भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हो गया है। प्रदेश के गांवों से लेकर शहरों तक संगठित अपराधी गिरोह सक्रिय हैं और सबसे चिंताजनक बात यह है कि बेरोजगार युवाओं को अपराध के रास्ते पर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामूली पैसों और झूठी चमक-दमक का लालच देकर युवाओं को अपराधी गिरोहों का औजार बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से अपराध का जाल फैलाया जा रहा है और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति ने हालात को और गंभीर बना दिया है। यह केवल कानून व्यवस्था की विफलता नहीं, बल्कि सरकार की नीतिगत असफलता का परिणाम है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। बेरोजगारी और निराशा का फायदा उठाकर आपराधिक गिरोह युवाओं को अपने जाल में फंसा रहे हैं। सरकार को युवाओं को भड़काने और झूठे प्रचार में उलझाने के बजाय रोजगार, शिक्षा, खेल और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध करवाने चाहिए ताकि वे अपराध और नशे से दूर रह सकें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय हरियाणा विकास, निवेश, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल था, लेकिन आज प्रदेश अपराध के मामलों में लगातार बदनाम हो रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर जनता का भरोसा कमजोर पड़ता जा रहा है और आम नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है।


सांसद सैलजा ने कहा कि बेरोजगारी अपराध की सबसे बड़ी जननी है, अपराध से जुड़े गिरोह ऐसे बेरोजगारी युवाओंं को 10 से 15 हजार रुपये देकर उनसे अपराध करवा रहे है, किसी व्यापारी या धनाड्य व्यक्ति को डराने या उससे रंगदारी लेने के लिए उनके आवास या प्रतिष्ठान पर फायरिंग तक करवाई जाती है। इतना ही नहीं ऐसे धंधे में नाबालिगों तक को धकेला जा रहा है। दूसरी ओर अपने शौक पूरा करने के लिए भी युवा वर्ग अपराध क्षेत्र में कदम रख रहा है, ऐसेे अपराधियों को 10 से 15 हजार में आसानी से अवैध हथियार मिल जाते है, इस प्रकार के तथ्य पुलिस पूछताछ में सामने आते रहे हैं।


कुमारी सैलजा ने मांग की कि राज्य सरकार संगठित अपराध, नशा तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ विशेष अभियान चलाए, युवाओं के लिए बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करे तथा पुलिस प्रशासन को राजनीतिक दबाव से मुक्त कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की सुरक्षा, युवाओं के भविष्य और हरियाणा की सामाजिक शांति के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X