Monday, 19 October 2026
BREAKING
• कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा • वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी • IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं • शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक • टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस • अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’ • वाराणसी में भीषण सड़क हादसा : ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, 2 लोग 30 फीट नीचे गिरे, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 3 गंभीर घायल • टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस • 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

दुनिया

भारत दुनिया का ग्रोथ इंजन, उभरते हुए ब्रांड्स के साथ कर रहे काम : वॉलमार्ट

Updated on Sunday, May 10, 2026 20:37 PM IST

वॉलमार्ट के अध्यक्ष और सीईओ जॉन फर्नेर ने रविवार को भारतीय कारोबारी जगत के लीडर्स के एक समूह से मुलाकात की, जो कि हाई ग्रोथ और डिजिटल फर्स्ट कंज्यूमर ब्रांड बना रहे हैं। यह दिखाता है कि ग्लोबल कंज्यूमर और डिजिटस कॉमर्स में भारत का दबदबा लगातार बढ़ रहा है।

इस बैठक में सौंदर्य एवं व्यक्तिगत देखभाल, खाद्य एवं पेय पदार्थ, जीवनशैली एवं परिधान, सुगंध एवं पालतू पशु देखभाल जैसे क्षेत्रों के संस्थापकों ने वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट के लीडर्स के साथ डिजिटल चैनलों के माध्यम से कारोबार बढ़ाने और वैश्विक बाजारों में विस्तार करने पर चर्चा की।

यह बैठक भारत के उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ताओं के लिए नए ब्रांड बनाने की दिशा में काम कर रहे उभरते ब्रांडों का सपोर्ट करने पर वॉलमार्ट के फोकस को दिखाती है।

फर्नेर ने कहा,“भारत में उपभोक्ता ब्रांड स्थापित करने वाले संस्थापकों के साथ समय बिताना बेहद प्रेरणादायक रहा। उनकी सबसे खास बात यह है कि वे भारत और विश्व दोनों के लिए काम करने की महत्वाकांक्षा रखते हैं, और गुणवत्ता, इनोवेशन और ग्राहक अनुभव पर विशेष ध्यान देते हैं।”

उन्होंने आगे कहा,“वॉलमार्ट में, हम व्यवसायों को आगे बढ़ने में मदद करके और उन्हें विभिन्न बाजारों में ग्राहकों से जोड़कर इस यात्रा में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

बैठक में भारतीय ब्रांडों को बड़े पैमाने पर ग्राहकों तक पहुंचने में सक्षम बनाने में डिजिटल मार्केटप्लेस की बढ़ती भूमिका पर भी चर्चा की गई।

संस्थापकों ने अपने व्यावसायिक सफर, परिचालन संबंधी चुनौतियों और भविष्य में विकास को गति देने के लिए आवश्यक सहयोग के बारे में अपने विचार साझा किए।

कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि आज के उद्यमी उपभोक्ताओं की गहरी समझ और दीर्घकालिक महत्वाकांक्षाओं के साथ ब्रांड बना रहे हैं।

उन्होंने बताया कि फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म व्यवसायों को बाजार तक पहुंच बढ़ाने, क्षमता निर्माण करने और पूरे भारत में विस्तार करने में मदद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “आज के उद्यमी उपभोक्ताओं की बेहतर समझ, अधिक महत्वाकांक्षा और दीर्घकालिक सोच के साथ ब्रांड बना रहे हैं। फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म बाजार तक पहुंच को सक्षम बनाकर, क्षमता निर्माण करके और पूरे भारत में विस्तार के रास्ते बनाकर इन व्यवसायों को आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

 

Have something to say? Post your comment
IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

: IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

: 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

: फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

: राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

X