Monday, 19 October 2026
BREAKING
• कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा • वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी • IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं • शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक • टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस • अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’ • वाराणसी में भीषण सड़क हादसा : ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, 2 लोग 30 फीट नीचे गिरे, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 3 गंभीर घायल • टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस • 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

दुनिया

'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

Updated on Monday, October 19, 2026 12:47 PM IST

तेहरान(एजेंसी) : ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। नेतन्याहू की धमकियों के जवाब में अराघची ने कहा क‍ि ईरान के पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए बहुत कुछ है। अराघची ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में ल‍िखा, ''पिछली बार भी आप 'काम पूरा करने' निकले थे, लेकिन नतीजा यह हुआ कि ईरान पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर उभरा। क्या फिर से अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं? आपका स्वागत है। लेकिन सावधान रहिए, हमारे भी कुछ अधूरे काम बाकी हैं।'' अराघची ने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ''नेतन्याहू खुद जेल जाने से बचने के लिए अमेरिका को एक और युद्ध में धकेल रहे हैं। इसके नतीजे इजरायल पर क्या असर डालेंगे, इसकी परवाह उन्हें नहीं है और न ही अमेरिकी राष्ट्रपति पर पड़ने वाले असर की।''


दरअसल इजरायल में 27 अक्‍टूबर को संसदीय चुनाव होने वाला है। इस चुनाव में अमेरिकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने नेतन्याहू को मजबूत, बहादुर और शानदार नेता बताया। ट्रंप के इस बयान पर नेतन्याहू ने भी उनका आभार व्‍यक्‍त क‍िया।


नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में ल‍िखा, ''राष्ट्रपति ट्रंप, मेरे दोस्त डोनाल्ड आपके शानदार समर्थन के लिए धन्यवाद। व्हाइट हाउस में इजरायल का इससे बेहतर दोस्त कभी नहीं रहा। हम मिलकर ईरान की सरकार को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे। हमने मिलकर बहुत कुछ हासिल किया है और अब अगले दो वर्षों में हम अपना मिशन पूरा करेंगे और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म कर देंगे।
नेतन्याहू की इस बयानबाजी के बाद ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने प्रत‍िक्र‍िया देते हुए कहा क‍ि ईरान के पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए बहुत कुछ है। आपका स्वागत है।

Have something to say? Post your comment
IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

: IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

: फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

: राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

X