Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

दुनिया

कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

Updated on Sunday, October 18, 2026 15:26 PM IST

ओटावा(एजेंसी) : पश्चिमी कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित एक सैन्य अड्डे पर शनिवार शाम भीषण आग लगने से कई जानें चली गईं और कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा 'कैनेडियन फोर्सेज बेस वेनराइट' (सीएफबी) में हुई। यह सैन्य अड्डा वेनराइट शहर के पास स्थित है। रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने मौतों और घायलों की पुष्टि की।

घटना की जानकारी के बाद प्रधानमंत्री मार्क कार्नी दुख व्‍यक्‍त क‍िया। सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट में ल‍िखा, ''अल्बर्टा के सीएफबी वेनराइट में एक गंभीर घटना हुई, जिसके कारण बड़े पैमाने पर आग लग गई। इस घटना से प्रभावित हुए महिलाओं और पुरुषों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। हम अल्बर्टा सरकार और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर लगातार काम कर रहे हैं। प्रीमियर स्मिथ और मैं संपर्क में हैं और हमारे संबंधित मंत्री तथा अधिकारी भी आपस में लगातार बातचीत कर रहे हैं।''

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया क‍ि शनिवार शाम पश्चिमी कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के कारण यह आग तेजी से फैली। यह घटना 'कैनेडियन फोर्सेज बेस वेनराइट' में हुई, जो प्रांत की राजधानी एडमोंटन से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है।

समाचार एजेंसी 'यूएनबी' की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने मौतों और घायलों की पुष्टि की। प्रीमियर स्मिथ ने घटना को गंभीर और दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना से कई सैन्यकर्मी प्रभावित हुए हैं और आपातकालीन सेवाओं में लगे कर्मचारियों तथा बचाव दलों का धन्यवाद भी किया।

हालांकि, फिलहाल न तो प्रधानमंत्री कार्नी और न ही प्रीमियर स्मिथ ने आग लगने की वजह या मृतकों और घायलों की सटीक संख्या के बारे में कोई जानकारी दी है। न्‍यूज एजेंसी यूएनबी के अनुसार, विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलिवरे ने भी दुख जताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने कार्नी और मैकगिन्टी से बात की है। पोइलिवरे ने लोगों से प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना करने, अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने और आपातकालीन वाहनों के लिए सड़कों को खाली रखने की अपील की।

यह घटना ऐसे समय हुई है जब कुछ ही दिनों बाद अल्बर्टा में एक प्रांतीय मतदान होना है, जिसमें कनाडा से स्वतंत्रता की दिशा में प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव पर लोगों की राय ली जाएगी। यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है, और अधिकारी अभी हालात का आकलन करने तथा आग के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।

Have something to say? Post your comment
रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

X