Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

दुनिया

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

Updated on Saturday, October 17, 2026 11:14 AM IST

तेहरान(एजेंसी) : ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने शुक्रवार को एक बार फिर दोहराया कि उनका देश परमाणु हथियार विकसित नहीं करना चाहता और तेहरान विरोधी प्रचार को झूठ करार दिया। उनके कार्यालय की वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार, पेजेश्कियन ने यह बात अर्मेनिया की राजधानी येरेवन में जैव विविधता सम्मेलन (सीओपी17) के मौके पर जॉर्जिया के प्रधानमंत्री इराक्ली कोबाखिद्जे के साथ बैठक के दौरान कही। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने कहा, "ईरान परमाणु हथियार विकसित नहीं करना चाहता और हम अपने देश के खिलाफ विनाशकारी प्रचार को झूठ मानते हैं।" उन्होंने परमाणु हथियारों के विकास पर रोक के संबंध में ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के स्पष्ट रुख का हवाला दिया।


पेजेश्कियन ने कहा कि ईरान हमेशा बातचीत के लिए तैयार रहा है, वे (अमेरिका) सोचते हैं कि वे हमें आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर सकते हैं, लेकिन हम जबरदस्ती के सामने नहीं झुकेंगे।
उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंध मानवीय ढांचे के अनुरूप नहीं हैं और ईरान पर हालिया अमेरिका-इजरायल हमलों को अनुचित और अमानवीय बताया।
जॉर्जिया के प्रधानमंत्री कोबाखिद्जे ने इस दौरान कहा कि उनका देश राज्यों के आंतरिक मामलों में किसी भी प्रकार के विदेशी हस्तक्षेप को खारिज करता है।
एक अलग बैठक में, उनके कार्यालय की वेबसाइट के अनुसार, आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान के साथ बैठक में पेज़ेश्कियान ने कहा कि अमेरिका को यह समझना होगा कि ईरान आत्मसमर्पण नहीं करेगा और अपनी जनता पर भरोसा करते हुए तथा अपने पड़ोसियों के साथ समन्वय बनाते हुए पूरी ताकत के साथ दुनिया के साथ अपने संबंध जारी रखेगा।


उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके प्रतिबंधों ने ईरान और पूरी दुनिया के लिए समस्याएं पैदा की हैं और चेतावनी दी कि अगर वाशिंगटन इसी रास्ते पर चलता रहा तो पूरी दुनिया के लिए स्थिति और बिगड़ जाएगी।
पेजेश्कियन ने वाशिंगटन से बल प्रयोग के बजाय तर्क के आधार पर बातचीत करने का आह्वान किया। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा, संघर्ष खत्म होने के बाद वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेजी से गिरावट आने की भविष्यवाणी की और जोर देकर कहा कि तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
मोंटाना में एक चुनावी रैली के लिए एरिजोना से रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने संघर्ष के जल्द खत्म होने को तेल की कीमतों में कमी और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार से जोड़ा।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "ईरान का मामला बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। यह बहुत जल्द खत्म होने वाला है और आपके ऊर्जा के दाम बहुत तेजी से, बहुत जल्दी गिरेंगे।"

Have something to say? Post your comment
ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

: लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया

रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

: रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा खारिज

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

: ईरान पर अमेरिका का आर्थिक शिकंजा कसा, बैंकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध

जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

: जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का वादा, 'फ्रेया' सिस्टम साल के अंत तक होगा तैयार

'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

: 'मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की दी चेतावनी', ट्रंप का दावा

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

: UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

: ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, ऊर्जा कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट’, राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस

X