Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी • प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई • आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस • वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की • गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा • दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय • आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी • भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव • दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

दुनिया

जॉर्डन में चर्च पर आतंकी हमला, 7 की मौ*त; अमेरिकी दूतावास ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

Updated on Saturday, October 24, 2026 13:33 PM IST

अम्मान: जॉर्डन के करक प्रांत में ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। शनिवार को एडवाइजरी साझा करते हुए अम्मान स्थित अमेरिकी दूतावास ने बताया, यह हमला करक के हम्मूद गांव स्थित चर्च पर हुआ। जॉर्डन के सार्वजनिक सुरक्षा निदेशालय (पीएसडी) ने बताया कि हमले में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 घायल लोगों का इलाज जारी है।

सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि अपराधियों की तलाश जारी है और घटना स्थल को पूरी तरह से घेर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। दूतावास का कहना है कि हमले के बाद राजधानी अम्मान में मॉल, विदेशी दूतावासों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अमेरिकी नागरिकों से सतर्क रहने और ताजा जानकारी के लिए जॉर्डन के सार्वजनिक सुरक्षा निदेशालय और एक्ट पर जॉर्डन पुलिस को फॉलो करने की सलाह दी है।

अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि वो जॉर्डन के राष्ट्रीय सुरक्षा और संकट प्रबंधन केंद्र की वेबसाइट पर सार्वजनिक सुरक्षा दिशानिर्देशों को देखें। स्थानीय मीडिया जैसे रोया न्यूज, पेट्रा न्यूज और जॉर्डन टाइम्स पर नजर बनाए रखें। किसी भी प्रदर्शन या बड़ी भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें।

दुनिया भर में इस हमले की निंदा हो रही है। अम्मान में जापान और ऑस्ट्रेलिया के दूतावासों ने शनिवार को बयान जारी कर करक आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

जापान के दूतावास ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई और हमले में घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की। एक आधिकारिक बयान में, दूतावास ने हिंसा की सभी घटनाओं की निंदा की और पीड़ितों के परिवारों तथा हमले से प्रभावित सभी लोगों के साथ पूरी एकजुटता व्यक्त की।

एक अलग बयान में, अम्मान स्थित ऑस्ट्रेलियाई दूतावास ने आतंकवादी हमले में जान गंवाने वालों के परिवारों और रिश्तेदारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। दूतावास ने आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ के सभी रूपों की कड़ी निंदा की। साथ ही, इस कठिन समय में जॉर्डन की जनता के साथ पूरी एकजुटता जताते हुए, घायलों के जल्द और पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना की।

लेबनान, सीरिया, मिस्र और ओमान सहित पूरे क्षेत्र से भी इन हत्याओं की निंदा की गई।

सुन्नी मुस्लिम दुनिया के सबसे प्रमुख धार्मिक संस्थान, अल-अजहर के ग्रैंड इमाम, काहिरा के अहमद अल-तैयब ने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और इसे एक "जघन्य आतंकवादी हमला" बताया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक अंतिम संस्कार के दौरान इस हमले की निंदा करते हुए इसे "बेहद जघन्य" बताया। उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के मुताबिक, "महासचिव ने यह भी मांग की है कि इसके लिए जिम्मेदार सभी लोगों को ढूंढा जाए और उन्हें जवाबदेह ठहराया जाए।"

शुक्रवार को जॉर्डन के एक चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें सात की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए थे। जॉर्डन के स्वास्थ्य मंत्री इब्राहिम अल-बुदौर ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। गोलीबारी राजधानी अम्मान से लगभग 180 किमी (110 मील) दक्षिण में स्थित करक के एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में हुई।

जॉर्डन के सरकारी टेलीविजन पर दिखाए गए फुटेज में दो बंदूकधारी चर्च की ओर आते और गोलियां चलाते हुए दिख रहे हैं, जिनके हाथों में पिस्तौल नजर आ रही हैं। इसके बाद एक तीसरा व्यक्ति, जिसके पास सेमी-ऑटोमैटिक राइफल जैसी कोई चीज है, वहां आता है और गोलीबारी शुरू कर देता है। फिर तीनों चर्च की ओर दौड़ पड़ते हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाए गए वीडियो फुटेज में चर्च के फर्श पर टूटे हुए कांच और खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। जॉर्डन के 'पेट्रा' समाचार एजेंसी के अनुसार, देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।

करक में ईसाई अल्पसंख्यक आबादी रहती है। साल 2016 में, करक में बंदूकधारियों ने पुलिस पर कई हमले किए थे। इनमें पर्यटकों के बीच लोकप्रिय एक 'क्रूसेडर कैसल' (किला) पर किया गया हमला भी शामिल था। इन हमलों में सात पुलिस अधिकारियों सहित 10 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। जॉर्डन के सुरक्षा बलों ने एक लंबी मुठभेड़ के बाद उन बंदूकधारियों को मार गिराया था।

जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला (जो चरमपंथी इस्लामी समूहों के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के एक प्रमुख सहयोगी हैं) हमले के कुछ घंटों बाद करक पहुंचे। उन्होंने कहा कि दोषियों को "कड़ी से कड़ी" सजा दी जाएगी। वहीं, हिंसा के कुछ घंटों बाद, प्रधानमंत्री जाफर हसन ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "यह एक आतंकवादी विचारधारा और अंधी कट्टरता का नतीजा है, और हम समाज को इस रास्ते पर नहीं जाने देंगे।"

 

Have something to say? Post your comment
प्रधानमंत्री मोदी से मिले यूएई के शेख थियाब बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान

: प्रधानमंत्री मोदी से मिले यूएई के शेख थियाब बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान

'वीटो का इस्तेमाल कर हर बिल रोक दूंगा, फिर डेमोक्रेट्स खुद समझौते के लिए आएंगे', मध्यावधि चुनाव से पहले बोले ट्रंप

: 'वीटो का इस्तेमाल कर हर बिल रोक दूंगा, फिर डेमोक्रेट्स खुद समझौते के लिए आएंगे', मध्यावधि चुनाव से पहले बोले ट्रंप

बिछड़े बच्चों को परिवारों से मिलाने में जुटीं मेलानिया, रूस-यूक्रेन दोनों कर रहे सहयोग: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

: बिछड़े बच्चों को परिवारों से मिलाने में जुटीं मेलानिया, रूस-यूक्रेन दोनों कर रहे सहयोग: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

एआई सुरक्षा को लेकर ओपनएआई का बड़ा फैसला, उन्नत एआई मॉडल अब बिना इंटरनेट एक्सेस के होंगे प्रशिक्षित

: एआई सुरक्षा को लेकर ओपनएआई का बड़ा फैसला, उन्नत एआई मॉडल अब बिना इंटरनेट एक्सेस के होंगे प्रशिक्षित

‘ईरान संघर्ष’ जैसी कोई चीज नहीं, यह अमेरिका और इजरायल की ओर से छेड़ा गया आक्रामक युद्ध है: इस्‍माइल बाघेई

: ‘ईरान संघर्ष’ जैसी कोई चीज नहीं, यह अमेरिका और इजरायल की ओर से छेड़ा गया आक्रामक युद्ध है: इस्‍माइल बाघेई

भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को संयुक्त उद्यमों में बदलना चाहिए: प्रधानमंत्री टस्क

: भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को संयुक्त उद्यमों में बदलना चाहिए: प्रधानमंत्री टस्क

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 16 की मौत और 32 घायल

: तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 16 की मौत और 32 घायल

राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है, लेक‍िन ईरान को रोकना भी जरूरी: ट्रंप

: राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है, लेक‍िन ईरान को रोकना भी जरूरी: ट्रंप

हम अमेरिका और यूक्रेन के साथ त्रिपक्षीय शांति वार्ता को तैयार: क्रेमलिन

: हम अमेरिका और यूक्रेन के साथ त्रिपक्षीय शांति वार्ता को तैयार: क्रेमलिन

दाऊद इब्राहिम को 'भारत में रहने वाला' बताने से जुड़ी यूएन रिपोर्ट पर भारत ने जताया कड़ा विरोध

: दाऊद इब्राहिम को 'भारत में रहने वाला' बताने से जुड़ी यूएन रिपोर्ट पर भारत ने जताया कड़ा विरोध

X