Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

स्वास्थ्य

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

Updated on Monday, May 11, 2026 11:20 AM IST

बाल और त्वचा के अलावा हमारे नाखून भी पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। नाखून साफ-सुथरे और चमकदार हों, तो प्रभाव अलग ही पड़ता है। हालांकि अक्सर देखा जाता है कि कई लोगों के नाखून थोड़े बढ़ते ही टूटने लगते हैं। कई बार लोग इसे सिर्फ छोटी-सी समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं जबकि वैज्ञानिकों के अनुसार, ये शरीर में पोषण की कमी, जरूरत से ज्यादा केमिकल के इस्तेमाल या नमी की कमी का संकेत हो सकते हैं। अगर सही देखभाल की जाए तो नाखूनों को दोबारा मजबूत और स्वस्थ बनाया जा सकता है। नाखून मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं। जब शरीर में पानी की कमी होने लगती है या नाखून लगातार डिटर्जेंट, साबुन और केमिकल के संपर्क में रहते हैं, तब उनकी प्राकृतिक नमी कम होने लगती है। यही वजह है कि नाखून कमजोर और जल्दी टूटने लगते हैं। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, शरीर में पर्याप्त पानी पहुंचने से नाखूनों की बनावट बेहतर बनी रहती है। इसी कारण डॉक्टर दिनभर पर्याप्त पानी पीने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, हाथ धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाने से भी नाखूनों के आसपास की त्वचा मुलायम बनी रहती है।


विशेषज्ञ बताते हैं कि रात के समय नाखूनों की देखभाल ज्यादा असरदार मानी जाती है। सोने से पहले नाखूनों और उनके आसपास की त्वचा पर मॉइस्चराइजिंग क्रीम, नारियल तेल या पेट्रोलियम जेली लगाने से नमी लंबे समय तक बनी रहती है, जिससे नाखूनों में दरारें और टूटने से राहत मिलती है।


विटामिन ई को भी नाखूनों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा और नाखूनों को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से बचाने में मदद करता है। इस तेल से हल्की मालिश करने पर नाखूनों के आसपास ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे नाखूनों तक पोषण पहुंचता है और उनकी ग्रोथ मजबूत होती है।


जैतून का तेल भी नाखूनों की देखभाल में काफी उपयोगी माना जाता है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट और पोषक तत्व नाखूनों की सूखी परत को नरम बनाने में मदद करते हैं। हल्के गुनगुने जैतून के तेल में कुछ मिनट तक नाखून डुबोकर रखने से उनकी सतह मुलायम बनती है और टूटने की संभावना घटती है।


डॉक्टरों का कहना है कि सिर्फ बाहर से देखभाल करना काफी नहीं होता। शरीर के अंदर सही पोषण पहुंचना भी जरूरी है। प्रोटीन, आयरन, बायोटिन, जिंक और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्व नाखूनों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। हरी सब्जियां, अंडे, मेवे, दालें और फल खाने से नाखूनों की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है। वहीं जरूरत से ज्यादा नेल पॉलिश रिमूवर या नकली नाखूनों का इस्तेमाल भी नुकसान पहुंचा सकता है।

Have something to say? Post your comment
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

: चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

: गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

: बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

X