Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

NCRB के चौंकाने वाले आंकड़े: हर दिन 9 आत्महत्याएं, भाजपा राज में हरियाणा बना निराशा और अवसाद का प्रदेश : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Monday, May 11, 2026 19:43 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश में बढ़ती आत्महत्याओं के मामलों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ‘सुशासन’ और ‘विकास’ का दावा करने वाली सरकार ने हरियाणा को निराशा, अवसाद और असुरक्षा के ऐसे दौर में धकेल दिया है, जहां आम नागरिक का जीवन लगातार संकट में पड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि NCRB के हालिया आंकड़े बेहद भयावह और चिंता पैदा करने वाले हैं। वर्ष 2024 में हरियाणा में 3360 लोगों द्वारा आत्महत्या किए जाने का तथ्य इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि प्रदेश का युवा, किसान, छात्र और आम नागरिक मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दबावों के बोझ तले टूट चुका है। यह केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि उन हजारों परिवारों की पीड़ा और चीखें हैं, जिन्हें व्यवस्था की विफलताओं ने असहाय बना दिया। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हर दिन औसतन 9 आत्महत्याएं होना किसी भी संवेदनशील सरकार के लिए गंभीर आत्ममंथन का विषय होना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक असुरक्षा और सामाजिक तनाव ने प्रदेश की जनता की उम्मीदों को कुचल दिया है।


उन्होंने कहा कि सबसे चिंताजनक स्थिति युवाओं और छात्रों की है। NCRB के अनुसार 284 छात्रों ने भविष्य की असुरक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव और बेरोजगारी से परेशान होकर अपनी जान दे दी। वहीं 678 लोगों ने बीमारी, महंगे इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया। यह सरकार की स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा नीतियों की पूर्ण विफलता को दर्शाता है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानकों के विपरीत प्रदेश में एक लाख की आबादी पर एक पूरा डॉक्टर भी उपलब्ध नहीं है। सरकारी अस्पतालों में मनोचिकित्सकों और काउंसलिंग सुविधाओं की भारी कमी है, जिसके कारण मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों को समय पर सहायता नहीं मिल पा रही।


राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार से तीन सीधे सवाल पूछते हुए कहा कि क्या यही उनके तथाकथित विकास मॉडल का असली चेहरा है? क्या प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और आर्थिक संकट ने लोगों को मौत की ओर धकेलने का काम नहीं किया? उन्होंने पूछा कि जब नागरिक मानसिक तनाव और अवसाद से गुजर रहे थे, तब सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाए?


उन्होंने कहा कि विज्ञापनों और प्रचार अभियानों पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली सरकार को अब उन हजारों परिवारों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया।
अंत में राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा का आम आदमी अब इस घुटन और असुरक्षा से भरे माहौल से परेशान हो चुका है और युवाओं, किसानों तथा आम नागरिकों को निराशा में धकेलने वाली इस नाकारा सरकार से जनता आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से जवाब जरूर मांगेगी।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X