Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

मनोविज्ञान सहायक प्रोफेसर भर्ती में मात्र तीन अभ्यर्थियों का ही पास होना युवाओं के साथ छलावा : दिग्विजय

Updated on Tuesday, May 12, 2026 20:24 PM IST

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि भाजपा सरकार सरकारी रोजगार खत्म करके प्रदेश में बेरोजगारी की खाई को भरने की बजाय उसे और गहरा करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गिनी चुनी ही भर्तियां निकाली जाती है और उनमें भी प्रदेश के युवाओं को रोजगार से वंचित कर दिया जाता है। दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा जारी कॉलेज कैडर के मनोविज्ञान सहायक प्रोफेसर और हिंदी सहायक प्रोफेसर के परिणाम को हरियाणा के युवाओं के साथ बहुत बड़ा अन्याय करार दिया और सरकार से पूछा कि भाजपा क्यों हमारे युवाओं के भविष्य से बार-बार खिलवाड़ करने में लगी हुई है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मनोविज्ञान सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के 85 पदों की भर्ती में केवल तीन उम्मीदवारों का ही पास होना युवाओं के साथ छलावा है और ये अपने आप में सरकार की शिक्षा व रोजगार व्यवस्था पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा करती है। इतना ही जिन सरकारी भर्तियों में अभ्यर्थियों को अवसर मिलता है, उनमें हरियाणा के युवाओं को रोजगार से वंचित कर दिया जाता है।

 

दिग्विजय ने कहा कि हिंदी सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) की भर्ती में सामान्य श्रेणी के कुल 67 पदों में से सात पद खाली छोड़ दिए गए और 41 पदों पर हरियाणा के युवाओं की बजाय बाहरी राज्य के युवाओं को रोजगार दे दिया गया। दिग्विजय सिंह चौटाला ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने सरकारी भर्ती प्रणाली को मजाक बना कर रख दिया है, क्योंकि हर भर्ती में गड़बड़ी देखने को मिल रही है। इससे पहले अंग्रेजी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के 613 पदों के लिए 151 उम्मीदवारों को ही शॉर्टलिस्ट करके प्रदेश के युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा किया था। इस भर्ती में दलितों और पिछड़ों के लिए आरक्षित सीटों के उम्मीदवारों का चयन न के बराबर किया था और सामान्य श्रेणी के शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों में हरियाणा से बाहर के राज्यों के लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि इस भर्ती का विवाद अभी थमा ही नहीं था कि आयोग ने एक और भर्ती में हरियाणा के युवाओं के साथ भेदभाव करके नया विवाद खड़ा कर दिया। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा सरकार बार-बार हरियाणा के युवाओं का अपमान कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बदार्श्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के रोजगार पर सबसे पहले प्रदेश के युवाओं का हक बनता है और यह बात भाजपा सरकार को समझ लेनी चाहिए अन्यथा जेजेपी चुप नहीं बैठेगी।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X