Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गेओटा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण, 90 लाख रुपये से हुआ निर्माण • पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा

संविधान हर युवा को देशभर में नौकरी का अधिकार देता है, विपक्ष भ्रम फैला रहा है : विज

Updated on Tuesday, May 12, 2026 20:25 PM IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में देशवासियों से अपील की है कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण विदेशी मुद्रा से आयात होने वाली वस्तुओं का उपयोग संयम और समझदारी से किया जाए। विज चण्डीगढ़ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत का लगभग 30 प्रतिशत पेट्रोलियम “स्ट्रेट ऑफ होर्मुज” के रास्ते मिडिल ईस्ट देशों से आता है। वर्तमान में मिडिल ईस्ट क्षेत्र में जारी युद्ध और तनाव का असर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संघर्ष का भारत से कोई संबंध नहीं है, लेकिन इसके अंतरराष्ट्रीय प्रभाव देश पर भी पड़ रहे हैं।


विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के मुखिया होने के नाते, समय रहते देशवासियों को जागरूक कर रहे हैं ताकि संभावित चुनौतियों का सामना समझदारी से किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों से तेल, गैस और सोने जैसी आयातित वस्तुओं के उपयोग में संयम बरतने की अपील की है, क्योंकि इन पर विदेशी मुद्रा का बड़ा व्यय होता है।


प्रधानमंत्री की इस अपील पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर पूछे गए सवाल पर विज ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने विदेश यात्राओं को सीमित रखने की भी बात कही है और शायद इसी कारण राहुल गांधी सबसे अधिक परेशान दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब देश में चुनाव होते हैं या कोई संकट आता है, तब राहुल गांधी अक्सर विदेश दौरों पर रहते हैं।


सहायक प्रोफेसरों की भर्ती को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को देश के किसी भी राज्य में जाकर भर्ती परीक्षा देने और नौकरी पाने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कानून नहीं है कि केवल उसी राज्य के युवा वहां की नौकरियों के पात्र हों। विपक्ष को संविधान की मूल भावना को समझना चाहिए।


नगर निकाय चुनावों के परिणामों पर पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार जनता का विश्वास जीत रही है क्योंकि लोग विकास और काम करने वाली सरकार को पहचान चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश के 22 राज्यों में सरकार चला रही है और आने वाले समय में भी जहां-जहां चुनाव होंगे, वहां भाजपा विजय प्राप्त करेगी।


उन्होंने कहा कि जनता अब यह समझ चुकी है कि विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने वाली पार्टी केवल भारतीय जनता पार्टी है। अन्य दल केवल वादे और घोषणाएं करते हैं, जबकि भाजपा जमीन पर काम करके दिखाती है। इसी कारण कठिन से कठिन राज्यों में भी भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है। विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, विकास और वैश्विक सम्मान की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यही विश्वास जनता को भाजपा के साथ मजबूती से जोड़ रहा है।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X