Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा पढ़ेंगे विद्यार्थी, 600 जेबीटी पदों पर भर्ती में तेजी के निर्देश • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’ • शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज • बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा • सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी • एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव • Bilaspur: चीनी की जमाखोरी पर लगेगा अंकुश, कुल ​इतना स्टॉक रख सकेंगे थोक व्यापारी

हरियाणा

सफाई एवं अग्निशमन कर्मियों के श्रम का सम्मान हो, शोषण नहीं- स्थायी नौकरी और उचित वेतन मिले : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Thursday, May 14, 2026 19:47 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सफाई एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि जो कर्मचारी दिन-रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं, उन्हें असुरक्षा, शोषण और अस्थायी रोजगार नहीं बल्कि सम्मानजनक वेतन, स्थायी नौकरी, सुरक्षित कार्य परिस्थितियां और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा में नगरपालिका, नगर परिषद, नगर निगम तथा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बजाय लगातार अनदेखा कर रही है। राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने आंदोलनरत कर्मियों की मांगों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री को लिखित रूप में एक पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि पत्र के माध्यम से हमने मुख्यमंत्री को यह अवगत करवाया है कि कैसे सफाई कर्मी और अग्निशमन कर्मचारी कठिन एवं जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं, फिर भी उन्हें पर्याप्त सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं।


राव नरेंद्र सिंह ने मांग की कि कच्चे, अनुबंधित, आउटसोर्स और कौशल निगम कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से नियमित किया जाए तथा “समान कार्य-समान वेतन” नीति लागू की जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को जोखिम भत्ता, स्वास्थ्य बीमा, कैशलेस इलाज, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन तथा आधुनिक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी है।


उन्होंने यह भी मांग की कि ठेका प्रथा समाप्त कर विभागों में खाली पड़े पदों पर स्थायी भर्ती की जाए, ताकि कर्मचारियों पर बढ़ता कार्यभार कम हो सके और जनसेवाएं बेहतर ढंग से संचालित हों। फरीदाबाद अग्निकांड में जिन दमकल कर्मियों ने अपनी अपनी जान गंवाई थी, उन्हें शहीद का दर्जा देते हुए उनके परिवारों को एक-एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता तथा आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग भी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की।


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जो कर्मचारी शहरों और कस्बों को स्वच्छ रखते हैं तथा आग जैसी आपदाओं में लोगों की जान बचाने का कार्य करते हैं, उनके श्रम और बलिदान का सम्मान होना चाहिए।
उन्होंने कहा
“जो शहरों को साफ रखते हैं,
जो आग में भी जान बचाते हैं,
उन मेहनतकश हाथों को
सम्मान, सुरक्षा और अधिकार मिलना ही चाहिए।” उन्होंने कहा कांग्रेस उनके संघर्ष में उनके साथ खड़ी है।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X