Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे • नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन • महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि • कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा • वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी • IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं • शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक • टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

मनोरंजन

'जिंदगी कभी सीधी नहीं चलती', मुश्किल दौर को लेकर आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह ने साझा की अपनी राय

Updated on Saturday, May 16, 2026 19:39 PM IST

मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों से जुड़ी छोटी-सी खबर भी चर्चा का विषय बन जाती है। हाल ही में 90 के दशक के मशहूर अभिनेता राहुल रॉय को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आईं। कुछ लोगों ने उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता जताई। हालांकि बाद में राहुल रॉय ने खुद इन खबरों को गलत बताया और कहा कि वह पूरी तरह ठीक हैं। इसी मुद्दे पर अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने आईएएनएस संग बातचीत में जिंदगी के उतार-चढ़ाव को लेकर अपनी राय साझा की।

इंटरव्यू के दौरान जब आईएएनएस ने आयुष्मान खुराना से पूछा कि क्या हर इंसान को जिंदगी के हर तरह के दौर के लिए तैयार रहना चाहिए, तो इस सवाल पर आयुष्मान ने कहा, ''जिंदगी किसी के लिए भी एक जैसी नहीं रहती। हर इंसान अपनी जिंदगी में खुशी, सफलता, असफलता और संघर्ष के अलग-अलग दौर से गुजरता है। ऐसा सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं होता, बल्कि हर क्षेत्र में देखने को मिलता है। चाहे कोई क्रिकेटर हो, खिलाड़ी हो, बिजनेसमैन हो या नेता, हर किसी की जिंदगी में अच्छे और बुरे समय आते हैं।''

आयुष्मान ने कहा, ''इंसान को अपनी जरूरतें बहुत ज्यादा बड़ी नहीं रखनी चाहिए। अगर व्यक्ति की सोच सही हो और वह अपनी जिंदगी को सरल तरीके से जीना सीखे, तो मुश्किल समय का सामना करना थोड़ा आसान हो जाता है। जब इंसान का नजरिया सकारात्मक रहता है, तो धीरे-धीरे हालात भी बेहतर होने लगते हैं। सबसे जरूरी बात अपने मन को शांत और सही दिशा में रखना है। मेरा मानना है कि अगर इंसान मानसिक रूप से मजबूत रहे, तो वह जीवन के कठिन समय से भी बाहर निकल सकता है।''

बातचीत के दौरान आयुष्मान ने कहा, ''मैं जिंदगी का एक-एक दिन जीने में विश्वास रखता हूं। इंसान को भविष्य की चिंता में खुद को परेशान करने के बजाय वर्तमान पर ध्यान देना चाहिए। जिंदगी में क्या होने वाला है, यह कोई नहीं जानता, इसलिए हर दिन को अच्छे तरीके से जीना सबसे जरूरी है।''

वहीं अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने भी इस पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ''हर इंसान को जिंदगी के बदलावों के लिए तैयार रहना चाहिए। यह जरूरी नहीं कि सिर्फ अभिनेता या मशहूर लोग ही मुश्किल समय से गुजरते हैं। आम लोगों की जिंदगी में भी कई तरह की परेशानियां आती हैं। जिंदगी कभी सीधी तरह नहीं चलती। इसमें अच्छे दिन भी आते हैं और बुरे दिन भी, और यही जिंदगी की सच्चाई है।''

रकुलप्रीत सिंह ने आगे कहा, ''इंसान को हर परिस्थिति को स्वीकार करना सीखना चाहिए। मुश्किल समय ही इंसान को मजबूत बनाता है और उसे जिंदगी की असली सीख देता है। जब लोग अच्छे समय में खुश रहना सीखते हैं, तो उन्हें बुरे समय में धैर्य रखना भी सीखना चाहिए।''

दरअसल, हाल ही में राहुल रॉय कुछ म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों को लगा कि शायद अभिनेता आर्थिक परेशानी से गुजर रहे हैं। हालांकि बाद में राहुल रॉय ने खुद सामने आकर इन खबरों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह ठीक हैं और अपनी जिंदगी शांति से जी रहे हैं। राहुल रॉय ने बताया कि वह इस समय अपनी बहन के साथ रह रहे हैं और उनका परिवार उनका पूरा ध्यान रख रहा है।

Have something to say? Post your comment
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

: मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

X