Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

मनोरंजन

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

Updated on Sunday, October 18, 2026 15:18 PM IST

मुंबई(एजेंसी) : 'मिर्जापुर' में डिम्पी पंडित और 'सड्डा हक' में संयुक्ता के किरदार से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हर्षिता गौर ने बचपन के दिनों में मनाए जाने वाले दशहरे के त्योहार को याद किया।

उन्होंने कहा कि बचपन में वह स्कूल और सोसायटी में होने वाले दशहरे के कार्यक्रमों में सीता का किरदार निभाया करती थीं। परिवार के साथ रावण दहन देखने जाना, बड़े-बड़े रावण के पुतले और त्योहार के दौरान पूरे शहर में नजर आने वाला उत्साह उनकी यादों का खास हिस्सा है।

हर्षिता ने कहा, ''दिल्ली में दशहरे की अपनी अलग रौनक होती है, खासकर जब आप इसे बचपन की यादों के साथ देखते हैं। मुझे याद है कि बड़े-बड़े रावण के पुतलों को लेकर कितना उत्साह रहता था और त्योहार के दौरान पूरा शहर किस तरह जश्न में डूब जाता था।''

एक्ट्रेस ने कहा, ''बचपन में मैं दशहरे पर स्कूल या हमारी सोसायटी के मैदान में होने वाले नाटकों में सीता का किरदार निभाया करती थी। वे यादें आज भी मेरे साथ हैं। परिवार के साथ बाहर जाना, जश्न का हिस्सा बनना और सबके साथ मिलकर त्योहार मनाना, इन सब चीजों ने दशहरे को मेरे लिए खास बनाया।''

अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि जिंदगी में आगे बढ़ने के बाद भी बचपन के ये पल हमेशा याद रहते हैं। कई बार साधारण-सी दिखने वाली यादें ही समय के साथ सबसे खास बन जाती हैं।

हर्षिता ने कहा, ''आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो इन्हीं छोटे-छोटे पलों को सबसे ज्यादा संजोकर रखती हूं। बचपन की ये यादें उसके बीत जाने के लंबे समय बाद भी आपके साथ रहती हैं।''

वर्कफ्रंट की बात करें तो हर्षिता हाल ही में 'मिर्जापुर: द मूवी' में नजर आई थीं। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी यह गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'मिर्जापुर' की दुनिया पर आधारित है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म वेब सीरीज के पहले सीजन की कहानी के दौरान की घटनाओं को दिखाती है।

ओटीटी पर हर्षिता क्राइम ड्रामा सीरीज 'वेटिंग है' में भी नजर आई थीं। समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी इस सीरीज में दिव्येंदु, भुवन अरोड़ा, कुमुद मिश्रा और सुनीता राजवर भी शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

: हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

X