Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

मनोरंजन

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

Updated on Sunday, October 18, 2026 15:14 PM IST

मुंबई(एजेंसी) : एक्टर जैकी श्रॉफ अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, जिन्हें आज भी दर्शक याद करते हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपनी दो पुरानी फिल्मों के खास पड़ाव पर पुरानी यादें ताजा की। जैकी ने अपनी फिल्म 'तेरी मेहरबानियां' के 41 साल और दिवंगत एक्टर देव आनंद की फिल्म 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दोनों फिल्मों के पोस्टर और तस्वीरें शेयर करते हुए इन फिल्मों से जुड़ी यादों को फिर से ताजा किया।

जैकी श्रॉफ ने सबसे पहले साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'तेरी मेहरबानियां' का पोस्टर शेयर किया। विजय रेड्डी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जैकी के साथ पूनम ढिल्लों भी लीड रोल में थीं। फिल्म में ब्राउनी नाम का एक कुत्ता भी नजर आया था, जो कहानी का अहम हिस्सा था। जैकी ने पोस्टर के साथ लिखा, 'तेरी मेहरबानियां के 41 साल पूरे होने का जश्न।'

बता दें कि 'तेरी मेहरबानियां' अपने दौर की चर्चित फिल्मों में शामिल रही है। यह फिल्म डायरेक्टर विजय रेड्डी की साल 1984 में आई कन्नड़ फिल्म 'थालिया भाग्य' का रीमेक थी। कन्नड़ फिल्म में शंकर नाग ने लीड रोल निभाया था। इसकी कहानी को तेलुगु में 'नम्मिना बंटू', मलयालम में 'इथेंटे नीति' और तमिल में 'नंद्री' नाम से भी बनाया गया था।

इसके बाद जैकी श्रॉफ ने फिल्म 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की। इसमें वह देव आनंद के साथ नजर आए। साल 1996 में रिलीज हुई इस फिल्म के 30 साल पूरे होने पर जैकी ने लिखा, 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ के 30 साल पूरे होने का जश्न।' इस पोस्ट के जरिए उन्होंने फिल्म और देव आनंद के साथ बिताए पलों को याद किया।

'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' की बात करें तो, यह एक क्राइम-एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसे अशोक त्यागी ने डायरेक्ट किया था। यह साल 1967 में आई फिल्म 'ज्वेल थीफ' का सीक्वल थी। पहली फिल्म में अशोक कुमार और देव आनंद ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। सीक्वल में दोनों कलाकार अपने पुराने किरदारों में लौटे थे।

फिल्म की स्टारकास्ट में धर्मेंद्र, जैकी श्रॉफ, शिल्पा शिरोडकर, अनु अग्रवाल और मधु भी शामिल थे। हालांकि, पहली फिल्म के मुकाबले 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। यह अनु अग्रवाल की आखिरी रिलीज फिल्म भी थी।

Have something to say? Post your comment
बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

: हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

X